JanjgirChampa Fraud Arrest : नौकरी लगाने के नाम पर 25 लाख 25 हजार की ठगी, आरोपी पति-पत्नी गिरफ्तार, भेजे गए जेल

जांजगीर-चाम्पा. शिवरीनारायण पुलिस ने नौकरी लगाने के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी करने वाले आरोपी पति-पत्नी विजय आशिकर, रंजना आशिकर को गिरफ्तार करके दोनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड में भेज दिया है. आरोपियों से पुलिस ने मोबाइल, लैपटॉप को जब्त किया है.

 



दरअसल, मुड़पार गांव के अच्छे कुमार आशिकर सहित अन्य लोगों से पति-पत्नी विजय आशिकर, रंजना आशिकर ने नौकरी लगाने के नाम पर 25 लाख 25 हजार 3 सौ 99 रुपये की धोखाधड़ी कर फरार हो गए थे. रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी हुई थी.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Sheorinarayan News : शिवरीनारायण में महानदी के तट पर हुई गंगा महाआरती, सदगुरु ऋतेश्वर महाराज हुए शामिल...

इधर, शिवरीनारायण पुलिस ने आरोपी पति-पत्नी विजय और रंजना को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो आरोपियों ने बताया कि पिछले 2 साल खाने-पीने और घर बनवाने में धोखाधड़ी की रकम को खर्च कर दिया है. पुलिस ने आरोपियों से मोबाइल और लैपटॉप को जब्त करके दोनों को गिरफ्तार करके न्यायिक रिमांड में भेज दिया है.

इसे भी पढ़े -  छत्तीसगढ़ बड़ी खबर : सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों के निराकरण में लापरवाही, तहसीलदार निलंबित, देखिए आदेश...

Related posts:

error: Content is protected !!