JanjgirChampa Games : मिनी वर्ग शतरंज चैम्पियनशिप का सफल आयोजन, प्रतिभावान खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, अदविक, वेदांश, आर्या, अभिनीत, हिमानी और परितोष ने अपनी-अपनी श्रेणियों में जमाया चैम्पियनशिप पर कब्जा

जांजगीर चांपा. जिला शतरंज संघ द्वारा मिनी वर्ग शतरंज चैम्पियनशिप 2025 का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता का उद्देश्य जिले के प्रतिभाशाली बाल खिलाड़ियों को मंच प्रदान कर उन्हें प्रोत्साहित करना रहा।
समापन समारोह के मुख्य अतिथि समाजसेवी एवं ओलंपिक संघ के पदाधिकारी अमर सुल्तानिया जी ने कहा शतरंज एक ऐसा खेल है जो बच्चों में निर्णय लेने की क्षमता, एकाग्रता, धैर्य और रणनीतिक सोच को विकसित करता है। आज के युग में मानसिक विकास के लिए शतरंज खेल अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने विजेता खिलाड़ियों को शुभकामनाएँ देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस दौरान पूर्व जिला पंचायत सदस्य श्रीमती शशि राठौर तथा प्रकाश इंडस्ट्रीज लिमिटेड (पीआईएल) प्रबंध समिति की ओर से वी. एन. बाजपेई तथा समाजसेवी शशांक राठौर विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। अतिथियों ने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया।

 



इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : डॉ. विमलेश कुमार पाण्डेय को मिली पीएच.डी. की उपाधि, शिक्षा एवं वैदिक गणित के क्षेत्र में शोध कार्य के लिए हासिल की डॉक्टरेट

अतिथियों ने खिलाड़ियों के हुनर और समर्पण की सराहना किए।
प्रत्येक आयु वर्ग में बालक एवं बालिका वर्ग के प्रथम स्थान एवं द्वितीय स्थान को ट्रॉफी तथा तृतीय स्थान को मोमेंटो प्रदान किया गया।तथा प्रत्येक खिलाड़ियों को मेडल प्रदान कर प्रोत्साहित किया गया । प्रतियोगिता में चयनित प्रत्येक आयुवर्ग से दो-दो बालक बालिकाओं का चयन एकेडमिक वर्ल्ड स्कूल बेमेतरा में 15 से 19 मई को आयोजित राज्य स्तरीय मिनी चेस चैम्पियनशिप के लिए चयन किया गया , अंडर-13 टूर्नामेंट फिडे रेटेड टूर्नामेंट है।

कार्यक्रम के आयोजन में जिला शतरंज संघ के अध्यक्ष देवेंद्र कुमार राठौर, सचिव गिरधर गोपाल, उपाध्यक्ष देवेंद्र यादव, कोषाध्यक्ष लोकेश यादव, श्रीमती जयंती यादव, संत राम यादव, धीरेन्द्र राठौर, राजेश देवांगन, मनीष सूर्यवंशी सहित संघ के अन्य सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

इसे भी पढ़े -  Champa Death News : तालाब में डूबने से बुजुर्ग महिला की हुई मौत, पुलिस कर रही जांच

प्रतियोगिता में विभिन्न आयु वर्गों में खिलाड़ियों ने किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

अंडर-7 वर्ग: अडविक चंदेल प्रथम, अनंतवीर सिंह द्वितीय।

अंडर-9 वर्ग: वेदांश यादव प्रथम, योगांश राठौर द्वितीय, आशुतोष तिवारी तृतीय।

अंडर-11 बॉयज वर्ग: अभिनीत एलेक्स लकड़ा प्रथम, विवान सोनी द्वितीय, तेजस तिवारी तृतीय।

अंडर-11 गर्ल्स वर्ग: आर्या अग्रवाल प्रथम स्थान पर।

अंडर-13 गर्ल्स वर्ग: हिमानी साहू प्रथम, सुकृति साहू द्वितीय, रिमझिम केवट तृतीय।

अंडर-13 बॉयज वर्ग: परितोष साहू प्रथम, प्रखर पटेल द्वितीय, तन्मय अग्रवाल तृतीय।

इसे भी पढ़े -  Champa Arrest : युवक पर प्रेमिका ने एसिड फेंका, युवक का हाथ जला, आरोपी प्रेमिका गिरफ्तार, चाम्पा पुलिस ने एसिड बेचने वाले दुकानदार को भी गिरफ्तार किया...

Related posts:

error: Content is protected !!