JanjgirChampa News : नाबालिग लड़की से दुष्कर्म करने वाले आरोपी युवक को गिरफ्तार किया गया, भेजा गया जेल

जांजगीर-चाम्पा. नवागढ़ पुलिस ने शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से दुष्कर्म करने वाले आरोपी युवक को गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है. आरोपी युवक का नाम मनीष चंद्रा है, जो कीरित गांव का रहने वाला है.

 



दरअसल, 25 जनवरी की रात्रि के वक्त से घर में नाबालिग नहीं थी. परिजन ने खोजबीन की और जब पता नहीं चला तो नवागढ़ थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई गई. मामले में पुलिस ने अपहरण का जुर्म दर्ज कर जांच शुरू की तो युवक मनीष चंद्रा के साथ नाबालिग के होने की जानकारी सामने आई और तेलंगाना में पुलिस टीम ने दबिश दी तो नाबालिग लड़की उसी के पास थी. लड़की के बयान में दुष्कर्म की बात सामने आई. इस पर नवागढ़ पुलिस ने आरोपी युवक मनीष चंद्रा को गिरफ्तार कर उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है.

इसे भी पढ़े -  Champa News : नगर पालिका परिषद चांपा के नवनियुक्त एल्डरमैन का शपथ ग्रहण संपन्न
error: Content is protected !!