Kharod News : जम्मू कश्मीर के पहलगांव में हुए कायराना आतंकी हमले के विरोध में बैठक

खरौद. निहत्थे सैलानियों पर आतंकियों द्वारा 22 अप्रेल को पहलगाँव में हुए हमले को लेकर नगर में भारी आक्रोश है। आतंकी हमले में 26 निर्दोष पर्यटक मारे गए हैं।इस आतंकी हमले के विरोध में महामाया आध्यात्म परिषद के अध्यक्ष शिवररात्री यादव के संयोजकत्व में नगर के गांधी चौक में बैठक की गई ।बैठक में उपस्थित सभी लोगों द्वारा इस हमले का घोर निदा किया गया।सभा मे सभी वक्ताओं ने कहा कि आतंकियों ने निहत्थों पर्यटकों पर कायराना हमला किया है।पहलगाँव के आतंकी हमले में सभी मृतकों को श्रद्धांजली अर्पित कर अपनी शोक संवेदना ब्यक्त कर दुख जताते हुए कड़ी शब्दों में निदा की और घायलों के प्रति शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की गई। सभी वक्ताओं ने कहा कि इस आतंकी हमले पर पाकिस्तान का हाँथ है अतः सरकार पाकिस्तान पर शक्त से शक्त शीघ्र कार्यवाही करे।हम सभी सरकार के साथ हैं। व

 



इसे भी पढ़े -  Korba Teacher Suspend : राजनीतिक दल के कार्यक्रमों में सक्रियता शिक्षक को पड़ी भारी, संयुक्त संचालक ने सस्पेंड किया, जांजगीर-चाम्पा जिले की बलौदा नगर पंचायत की अध्यक्ष के पति हैं शिक्षक...

क्ताओं में नगर पंचायत अध्यक्ष गोविंद यादव, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष सुबोध शुकला, कांग्रेस नेता रामलाल यादव, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष सोनाउ राम गुप्ता, नगर पंचायत उपाध्यक्ष महेश्वर यादव, पूर्व पार्षद शरद शर्मा, पूर्व एल्डर मैन बसंत यादव, शिवरात्री यादव अध्यक्ष आध्यात्म परिषद, प्रधानाचार्य श्री साहू जी, कृष्ण कुमार आदित्य शंभु यादव रविशंकर यादव रहे।इसके अतिरिक्त सत्यम सिदार पार्षद, गोविंद धृतलहरे पार्षद ,सन्तोष केशरवानी आचार्य रज्जु यादव से.नि. न.पं. कर्मचारी,कांति कुमार यादव से.नि. मोहर्रिर ,कमलेश यादव आदि उपस्थित रहे।अन्त में मृतकों को मौन श्रद्धांजलि कर सभा का विसर्जन के साथ कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का संच्चालन से.नि. शिक्षक हेमलाल यादव ने किया।

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Pamgarh Big News : शराब पीने के बाद पार्षद और निजी क्लीनिक के संचालक की मौत, 4 लोग पी रहे थे शराब, बचे अन्य 2 लोगों से पुलिस कर रही पूछताछ...

Related posts:

error: Content is protected !!