Sakti-Janjgir News : दवा छिड़काव करने खेत पहुँची ड्रोन दीदी हेमलता मनहर, बिहान के कृषि सखी, पशु सखी और महिला किसानों में दिखा जबरदस्त उत्साह

सक्ती-जांजगीर. कृषि क्षेत्र में जिले का राष्ट्रीय स्तर पर नाम रोशन करने वाली पोड़ी राछा की ड्रोन दीदी हेमलता मनहर पलाड़ीकला पहुंची, जहां बिहान की महिलाओं ने स्वागत किया। तत्पश्चात महिला किसानों के साथ खेतों में इस समय लहलहा रही धान की रबी फसल में ड्रोन से दवाई और नैनो यूरिया का छिड़काव किया। इस बीच महिलाओं ने ड्रोन से खेत में दवाई का छिड़काव करने की हर एक बारीकियों को समझते हुए ड्रोन दीदी हेमलता मनहर से ड्रोन चलाने का प्रशिक्षण भी लीं। प्रशिक्षण में स्थानीय जिले के बलौदा ब्लॉक अंतर्गत ग्राम बहेराडीह के पशु सखी श्रीमती पुष्पा यादव भी शामिल हुई।

 



इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Child Rape Accused Arrest : 8 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म करने वाला 55 वर्षीय आरोपी बुजुर्ग गिरफ्तार, भेजा गया जेल...

सक्ती जिले के पलाड़ीकला गांव की बिहान की एफएलसीआरपी श्रीमती पुष्पा साहू, सक्रिय महिला श्रीमती पूनम साहू, श्रीमती कुंती साहू ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कृषि क्षेत्र महिलाओं की भागीदारी को लेकर ड्रोन दीदी बनाया है। जिसमें जांजगीर चाम्पा जिले के नवागढ़ ब्लॉक अतर्गत ग्राम पोड़ी राछा की बिहान की दीदी को ड्रोन प्रदान करते हुए उन्हें ड्रोन दीदी बनाई गई है। पलाड़ीकला गांव की कृषि सखी श्रीमती श्यामबाई साहू और पशु सखी श्रीमती कमला साहू ने बताया कि खेती किसानी के काम में महिलाओं की 80 प्रतिशत भागीदारी पहले होती थी लेकिन अब राज्य सरकार और केंद्र सरकार ने लखपति दीदी और ड्रोन दीदी बनाकर शत प्रतिशत भागीदारी सुनिश्चित किया है।

इसे भी पढ़े -  Janjgir Big News : ACB ने रिश्वत लेते महिला प्राचार्य को पकड़ा था, जेल में होने के बाद अब सस्पेंड, शिक्षा विभाग के अवर सचिव ने आदेश जारी किया...

ड्रोन दीदी श्रीमती हेमलता मनहर के ऐतिहासिक कार्य और कृषि में महिलाओं की उत्साह की सराहना एनआरएलएम सक्ती के डीएमएम राजीव श्रीवास, अन्नपूर्णा कसेर, स्मिता सिंह, ऋषि कंवर,गांव के सरपंच रुद्रनारायण साहू, वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू किसान स्कूल बहेराडीह के संचालक दीनदयाल यादव, प्रगतिशील किसान रामनाथ साहू, जानकीनाथ साहू, गुरुवारी साहू, पूजा साहू व ग्रामीणों ने किया है।

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Pamgarh Double Murder Arrest : 10 लाख उधार लिया और जब वापसी करने का दबाव बढ़ा तो रच डाली संगीन साजिश, आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल, शराब में सुहागा मिलाकर पिलाया, झोलाछाप डॉक्टर और पार्षद की हुई थी मौत... डिटेल में पढ़िए...

Related posts:

error: Content is protected !!