ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल, बनारी, जांजगीर में इसरो के पूर्व अध्यक्ष के. कस्तूरीरंगन को श्रद्धांजलि दी गई

ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल, बनारी, जाँजगीर में संस्था के संचालक आलोक अग्रवाल एवं प्राचार्य श्रीमती सोनाली सिंह के निर्देशन में इसरो के पूर्व अध्यक्ष के. कस्तूरीरंगन को भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। कल डॉ. के. कस्तूरीरंगन का 84 वर्ष की उम्र में बैंगलोर में दुखद निधन हो गया। ब्रिलियंट संस्था के शिक्षक-शिक्षिकाओं द्वारा डॉ. के. कस्तूरीरंगन के जीवन परिचय के विषय में प्रकाश डाला गया। उनके द्वारा बताया गया कि प्रख्यात वैज्ञानिक डॉ. के. कस्तूरीरंगन 1994 से 2003 तक इसरो के चेयरमेन रहे।

 



इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : जिला पंचायत अध्यक्ष इंजी. सत्यलता आनंद मिरी की अनूठी पहल, जिला पंचायत बैठकों में प्लास्टिक पानी की बोतलों पर प्रतिबंध, जिला पंचायत सामान्य सभा में सर्व सम्मति से लिया गया निर्णय...

डॉ. कृष्णा कस्तूरीरंगन भारत की नई शिक्षा नीति 2020 का ड्राफ्ट तैयार करने वाले समिति के अध्यक्ष भी रहे। इस शोक सभा में ब्रिलियंट संस्था के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएँ, एडमिन स्टाफ एवं ग्रुप डी स्टाफ सम्मिलित हुए, तथा 2 मिनट मौन धारण कर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई।

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Police Transfer : 3 TI और 1 SI के तबादले, SP ने जारी किया आदेश... Photo
error: Content is protected !!