ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल, बनारी, जांजगीर में पहलगाम घटना में मारे गए पर्यटकों को श्रद्धांजलि दी गई

ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल, बनारी, जाँजगीर में संस्था के संचालक आलोक अग्रवाल एवं प्राचार्य श्रीमती सोनाली सिंह के निर्देशन में जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में मंगलवार दोपहर आतंकी हमले में मारे गए 28 पर्यटकों की आत्मा की शांति के लिए शोक सभा आयोजित की गई। इस शोक सभा में ब्रिलियंट संस्था के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएँ, एडमिन स्टाफ एवं ग्रुप डी स्टाफ सम्मिलित हुए, तथा 2 मिनट मौन धारण कर दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की गई। पहलगाम में हुए आतंकी हमले की वजह से पूरा देश शोक संतप्त है। पूरे देश में इस हमले की घोर निंदा की जा रही है। पूरे देशवासी मृतक पर्यटकों के लिए कैंडल मार्च एवं शोक सभा आयोजित कर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना कर रहे।

 



इसे भी पढ़े -  Bilaspur Police Transfer : 10 TI और 1 ASI के तबादले, SSP ने आदेश जारी किया...

Related posts:

error: Content is protected !!