जांजगीर में आर्या मोबाइल शॉप का शुभारंभ कार्यक्रम में सम्मिलित हुए पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल, जिला पंचायत सदस्य राजकुमार साहू भी रहे मौजूद

जांजगीर. अक्षय तृतीया के शुभ अवसर पर 30 अप्रेल को आर्या मोबाइल, इलेक्ट्रॉनिक्स एवं एसेसरीज की ग्रैंड ओपनिंग हुई. जांजगीर के शिवराम काम्प्लेक्सज़ जेके ज्वेलर्स के बगल, मेन रोड में ग्रैंड ओपनिंग के अवसर पर पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने पहुंचकर कर शॉप के संचालक गणेश गुप्ता और आयुष गुप्ता को शुभकामनाएं दी. इस दौरान जिला पंचायत सदस्य राजकुमार साहू, भाजपा नेता विवेका गोपाल मौजूद थे. ओपनिंग के अवसर पर सुबह से रात तक शुभचिंतक और ग्राहक, शॉप पहुंचे और ग्रैंड ओपनिंग की बधाई दी.

 



इसे भी पढ़े -  Janjgir Big Arrest : डिजिटल अरेस्ट के मामले में इंदौर से 2 आरोपी गिरफ्तार, पंजाब से भी एक आरोपी की हो चुकी है गिरफ्तारी, इस तरह हुई थी 32 लाख रुपये की ठगी... डिटेल में पढ़िए...

संस्थान के संचालक गणेश गुप्ता और आयुष गुप्ता ने बताया कि ग्राहकों के भरोसे पर हमेशा खरा उतरने का प्रयास किया गया है और आगे भी किया जाएगा. क्वालिटी और बेहतर सर्विस ही संस्थान की खूबी रही है और इसी की वजह से 15 बरसों से ज्यादा वक्त से ग्राहकों का भरोसा कायम है. उन्होंने बताया कि 30 अप्रेल से संस्थान की नई जगह पर ग्रैंड ओपनिंग हुई है. यहां अब पहले से ज्यादा सुविधा मिलेगी. ग्राहकों को अच्छी सेवा देने के लिए संस्थान कृत संकल्पित है. विभिन्न कम्पनियों के मोबाइल और एसेसरीज के साथ अब संस्थान में इलेक्ट्रॉनिक्स चीजों की भी बिक्री होगी और ग्राहकों के विश्वास पर पहले की तरह खरा उतरने की पूरी कोशिश होगी. उन्होंने ग्राहकों को नए संस्थान में भी अवसर देने का आग्रह किया है.

इसे भी पढ़े -  Khairagarh Big News : पत्रकार पर लाठी चलाने वाला CAF जवान निलंबित...

Related posts:

error: Content is protected !!