Janjgir-Sakti Big News : रायपुर की कपड़ा दुकान से 27 लाख रुपये की चोरी करने वाला आरोपी पूर्व ड्राइवर मल्दा गांव से गिरफ्तार, बिर्रा पुलिस ने पकड़कर आरोपी को हसौद पुलिस के हवाले किया

जांजगीर-सक्ती. रायपुर के माना थाना क्षेत्र की कपड़ा दुकान से 27 लाख रुपये की चोरी करने वाला आरोपी मल्दा गांव में पुलिस की गिरफ्त में आया है. मौके से पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 5 सौ, 2 सौ और 1 सौ रुपये के बंडल को जब्त किया है. गिरफ्तार आरोपी, मल्दा गांव का रहने वाला है.

 



दरअसल, हसौद क्षेत्र के मल्दा गांव का युवक रायपुर के माना क्षेत्र के गुरमुख आहूजा के यहां पूर्व में ड्राइवर का काम करता था, जिसे कपड़े दुकान के दराज में नगदी रकम की जानकारी थी और कपड़ा दुकान से 27 लाख रुपये की चोरी करके मौके से भाग गया था. सूचना के बाद बिर्रा पुलिस ने आरोपी को चोरी की रकम के साथ मल्दा गांव में पकड़कर लिया. इसके बाद बिर्रा पुलिस ने आरोपी को हसौद पुलिस के हवाले कर दिया है. अब हसौद पुलिस, आरोपी ड्राइवर और जब्त रकम को रायपुर पुलिस को सुपुर्द करेगी.

इसे भी पढ़े -  ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल बनारी जांजगीर के विद्यार्थियों ने चित्तौड़गढ़, माउंट आबू एवं उदयपुर का शैक्षणिक भ्रमण किया...

Related posts:

error: Content is protected !!