JanjgirChampa Arrest : फर्जी तरीके से आधार कार्ड बनाया, पश्चिम बंगाल का आरोपी युवक गिरफ्तार…

जांजगीर-चाम्पा. अकलतरा पुलिस ने फर्जी आधार कार्ड बनवाकर छल करने वाले पश्चिम बंगाल के युवक अलून गिर को गिरफ्तार किया है. वह कोटमीसोनार गांव में नाम बदलकर रह रहा था. पुलिस ने BNS की धारा 319 ( 2 ), 336 ( 2) ( 3), के तहत जुर्म दर्ज किया है.



दरअसल, कोटमीसोनार गांव में सरपंच के पास खुद को सोनू यादव बताते पहुंचा था और आधार कार्ड में अपने और पत्नी का पता परिवर्तन कराने के फार्म में सील-हस्ताक्षर कराने की बात कही. फार्म को पढ़ने पर उसमें युवक का नाम अलून गिर लिखा था और उसने खुद को मेंऊ पामगढ़ क़ा बताया. उसकी पत्नी का नाम पूजा यादव, बेमेतरा उल्लेखित था.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Kharod Loot Case : खरौद की ज्वेलरी शॉप में दिनदहाड़े लूट के मामले में 5 माह बाद भी पुलिस के हाथ खाली, CCTV में कैद हुए थे बदमाश, ईनाम घोषित करने और पोस्टर जारी करने के बाद भी पुलिस के लंबे हाथ से बदमाश हैं दूर, व्यवसायियों में नाराजगी...

युवक द्वारा हिन्दू नाम रखकर कोटमीसोनार में निवास किया जा रहा था. बोलचाल से दूसरे प्रदेश के लगने पर पूछताछ की तो उसने खुद को पश्चिम बंगाल का होना बताया. इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई और फर्जी कार्ड बनवाकर कूटरचना की बात सामने आने के बाद पश्चिम बंगाल के आरोपी युवक अलून गिर को गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.

इसे भी पढ़े -  Korba Big News : पाली में विभिन्न निर्माणाधीन कार्यो का कलेक्टर ने किया औचक निरीक्षण, निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर जताई कड़ी नाराजगी, पाली कॉलेज के निर्माणाधीन कांफ्रेस हॉल की धीमी प्रगति पर ठेकेदार को नोटिस जारी करने के निर्देश, टीएस के अनुरूप नहीं मिले दरवाजे और सेनेटरी फिटिंग, नाराज कलेक्टर ने तोड़कर बदलने के दिए निर्देश, नए भवन में सीपेज सहित कई खामियां मिलने पर जताई नाराज़गी, कलेक्टर की सख्ती से हड़कम्प...

error: Content is protected !!