JanjgirChampa Misaal : 4 बेटियों ने मिसाल पेश की, मां की अर्थी को बेटियों ने कंधा दिया, फिर बेटियों ने अंतिम संस्कार किया

जांजगीर-चाम्पा. नवागढ़ क्षेत्र के केरा गांव में 4 बेटियों ने मिसाल पेश की है. यहां बुजुर्ग मां जमुना मनहर के निधन के बाद बेटियों ने अपनी मां के शव को घर लाने के एम्बुलेंस सजाया. फिर मां की अर्थी को बेटियों ने कंधा दिया और बेटियों ने अंतिम संस्कार किया.



दअरसल, केरा की बुजुर्ग जमुना मनहर की 4 बेटियां है और 2 बेटे हैं. बेटों की जगह वह अपनी बेटियों के पास रहती थी और बेटियां ही बुजुर्ग की देखरेख करती थी, इलाज करवाती थी. इस दौरान बुजुर्ग मां की मौत के बाद बेटियों ने तय किया कि वे अपनी मां की अर्थी को कंधा देगी और अंतिम संस्कार करेगी. फिर चारों बेटियों ने अपनी मां की अंतिम यात्रा की सभी रस्म पूरा किया.

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : विभागीय अधिकारियों के साथ तालमेल बनाकर फील्ड में काम करें क़ृषि सखी और पशु सखी दीदियां : डीएमएम, ग्रामीण स्व रोजगार प्रशिक्षण संस्थान में 14 दिवसीय क़ृषि उद्यमी प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

error: Content is protected !!