JanjgirChampa Rape FIR : शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाले आर्मी के जवान के खिलाफ शिवरीनारायण थाना में जुर्म दर्ज, जांच में जुटी पुलिस

जांजगीर-चाम्पा. शिवरीनारायण थाना क्षेत्र की युवती को आर्मी के जवान ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है. पुलिस ने मामले में आरोपी आर्मी जवान राजेन्द्र साहू के खिलाफ आईपीसी की धारा 376(2)(n) के तहत जुर्म दर्ज किया है. राजेन्द्र साहू, बिलारी गांव का रहने वाला है.



पुलिस के मुताबिक, थाना क्षेत्र की पीड़िता ने बताया कि आर्मी के जवान राजेन्द्र साहू से उसकी मुलाकात शादी कार्यक्रम में हुई थी. इसके बाद उसने शादी करने का झांसा में लेकर शिवरीनारायण और बिलासपुर के होटल में दुष्कर्म किया. फिर वह उसके हावड़ा यूनिट 2 बार मिलने गई थी, वहां भी शादी करने की बात बोलकर दुष्कर्म किया.

इसे भी पढ़े -  Akaltara Death : तालाब में डूबने से व्यक्ति की हुई मौत, पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजन को सौंपा

दोनों के परिवार को पता चलने के बाद आरोपी राजेन्द्र साहू, शादी करने की बात बोलने लगा, तब वह उसके घर में रह रही थी. अब राजेन्द्र साहू ने उसे घर से मारपीट कर बाहर निकाल दिया है और शादी नहीं करने की बात कही है. मामले में शिवरीनारायण पुलिस ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाले आर्मी के जवान राजेन्द्र साहू के खिलाफ जुर्म दर्ज किया है और जांच में जुटी हुई है.

इसे भी पढ़े -  Pamgarh News : राज्य दिव्यांगजन सलाहकार बोर्ड के सदस्य बने दूजेराम ज्योति

error: Content is protected !!