Malkharouda News : नगर पंचायत अड़भार में सुशासन तिहार के तहत समाधान शिविर आयोजित, विभिन्न योजनाओं के तहत हितग्राहियों को राशन कार्ड, जॉब कार्ड, ट्राई सायकल आदि सामग्री का किया वितरण, सांसद, मीडिया पैनलिस्ट प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, मालखरौदा जनपद पंचायत अध्यक्ष सहित अन्य जनप्रतिनिधि रहे मौजूद

सक्ती. चंद्रपुर के नगर पंचायत अड़भार में सुशासन तिहार के तहत समाधान शिविर का आयोजन किया गया है. इस अवसर पर जांजगीर-चाम्पा लोकसभा सांसद कमलेश जांगड़े, मीडिया पैनलिस्ट प्रदेश कार्यसमिति सदस्य संयोगिता सिंह जूदेव, मालखरौदा जनपद पंचायत अध्यक्ष कवि वर्मा, तहसीलदार, अड़भार सीएमओ, अड़भार मंडल अध्यक्ष सहित अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद थे.

 



दरअसल, समाधान शिविर में प्राप्त आवेदनों का त्वरित निराकरण किया गया, विभिन्न विभाग द्वारा शासन के संचालित योजनाओ को आमजन के समक्ष शिविर के माध्यम से जानकारी दी गई एवं हितग्राहियो को लाभान्वित किया गया. पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा स्वीकृति पत्र एवं पूर्ण आवास की चाबी, मनरेगा अंतर्गत जॉब कार्ड, खाद्य विभाग द्वारा राशन कार्ड का वितरण किया गया.

इसे भी पढ़े -  Janjgir Arrest : BDG ऑनलाइन सट्टा ऐप चलाने वाला मास्टमाइंड गिरफ्तार, महाराष्ट्र से हुई गिरफ्तारी, 6 आरोपियों की पहले हो चुकी है गिरफ्तारी...

समाधान शिविर में स्वास्थ्य विभाग द्वारा स्वास्थ्य जाँच शिविर लगाया गया था स्वास्थ्य जांच कर आवश्यकतानुसार दवाई भी उपलब्ध कराया गया. स्वास्थ्य जांच के बाद उन्हें स्वास्थ्य विभाग की ओर से आवश्यकता अनुसार दवाईयों का वितरण किया गया. वही आयुर्वेद विभाग के स्टॉल में जनसामान्य को मौसमी बीमारियों की रोकथाम के लिए दवाईयों का वितरण किया गया. पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग, कृषि विभाग, महिला एवं बाल विकास, राजस्व, मछली पालन, पशुधन विकास, लोक निर्माण, विद्युत विभाग, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, स्वास्थ्य विभाग, परिवहन विभाग, शिक्षा विभाग, जिला सहकारी, श्रम विभाग, आयुर्वेद विभाग, खाद्य विभाग सहित अन्य विभागों को प्राप्त आवेदनों के निराकरण की जानकारी दी गई. विभागीय अधिकारियों ने निराकरण का वाचन किया. शिविर में विभिन्न योजनाओं के तहत सामग्री वितरण कर हितग्राहियों को लाभान्वित किया गया.

इसे भी पढ़े -  Nawagarh News : छग शासन के माटी कला बोर्ड अध्यक्ष शंभूनाथ चक्रवर्ती का केरा गांव में भव्य स्वागत, भाजपा मंडल अध्यक्ष लोकेश शुक्ला के निवास पर हुआ आगमन

Related posts:

error: Content is protected !!