Malkharouda News : नगर पंचायत अड़भार में अखंड नवधा रामायण कार्यक्रम में सांसद कमलेश जांगड़े हुई शामिल, पूजा-अर्चना कर क्षेत्रवासियों की मंगल कामना की, मालखरौदा जनपद पंचायत अध्यक्ष कवि वर्मा रहे मौजूद

सक्ती. चंद्रपुर क्षेत्र के नगर पंचायत अड़भार में अखंड नवधा रामायण कार्यक्रम में जांजगीर-चाम्पा लोकसभा की सांसद कमलेश जांगड़े शामिल हुई और भगवान श्रीराम की पूजा अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया और क्षेत्रवासियों के लिए मंगल कामना की.

 



इस मौके पर मालखरौदा जनपद पंचायत अध्यक्ष कवि वर्मा ने कहा कि यहां अखंड नवधा रामायण का आयोजन किया जा रहा है, जो खुशी की बात है प्रभु श्री राम जी के कथा सुनने से मन को शांति मिलती है साथ ही सभी इकट्ठा होकर कथा सुन पुण्य के भागी बनते हैं, साथ ही गांव में भक्तिमय माहौल रहती है. ऐसे आयोजन होने से समाज में आपसी भाईचारा बना रहता है. आप सब ने वृहद आयोजन किया, इसके लिए बधाई के पात्र है.

इसे भी पढ़े -  Sakti News : कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन ने प्रशासनिक दृष्टिकोण से जिले में पदस्थ राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के कार्य विभाजन में किया आंशिक संशोधन, तत्काल प्रभाव से आदेश किया गया जारी...

यहां सांसद कमलेश जांगड़े ने कहा कि रामायण पवित्र ग्रंथ व अमृत कथा है जो भगवान राम द्वारा स्थापित आदर्शों पर चलने व जीवन जीने की प्रेरणा देती है. रामायण हमें सत्य मार्ग पर चलने की सीख देती है.

इस दौरान कार्यक्रम में प्रदेश कार्य समिति सदस्य संयोगिता सिंह जूदेव, मंडल अध्यक्ष जिवेंद्र गबेल, महामंत्री विजय धिरहे, नितिन शुक्ला, बनिया राम रात्रे, अरविंद तिवारी, गोमती रात्रे, सुभाषनी भगत, जुड़ावन गबेल एवं बीजेपी के कार्यकर्ता सहित अखंड नवधा रामायण समिति के सदस्य मौजूद थे.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : डॉ. विमलेश कुमार पाण्डेय को मिली पीएच.डी. की उपाधि, शिक्षा एवं वैदिक गणित के क्षेत्र में शोध कार्य के लिए हासिल की डॉक्टरेट

Related posts:

error: Content is protected !!