Janjgir News : नैला रेलवे स्टेशन के पास ओवरब्रिज निर्माण सहित विभिन्न मांगो को लेकर आंदोलन करेंगे विधायक ब्यास कश्यप

जांजगीर चांपा. विधायक ब्यास कश्यप ने नैला रेलवे स्टेशन के पास ओवर ब्रिज निर्माण सहित विभिन्न मांगो को लेकर आंदोलन की सूचना एसडीएम जांजगीर एवं स्टेशन प्रबंधक नैला को दी।

 



ज्ञात हो कि विधायक चुने जाने के बाद से ही नगर विकास के लिए संकल्पित जांजगीर चांपा विधायक ब्यास कश्यप ने नैला रेलवे स्टेशन के पश्चिम केबिन के पास नैला पंतोरा, नैला बलौदा मार्ग पर ओवर ब्रिज निर्माण को अपने एजेंडे में शीर्ष पर रखा है। इसके लिए उन्होंने समय समय पर रेल प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराने का प्रयास तो किया ही साथ ही विधान सभा में भी उन्होंने इस विषय को प्रमुखता से उठाया था। विधान सभा के बजट में कार्य स्वीकृत होने के उपरांत भी न तो राज्य शासन के द्वारा और न ही रेल प्रशासन के द्वारा इस कार्य को प्रारंभ करने के लिए कोई ठोस कदम उठाया गया है। इससे आहत होकर विधायक कश्यप के द्वारा अपने क्षेत्र की जनता को साथ में लेते हुए 7 मई से चरणबद्ध आंदोलन करने की चेतावनी दी गई है।

इसे भी पढ़े -  Bilaspur Police Transfer : 10 TI और 1 ASI के तबादले, SSP ने आदेश जारी किया...

ओवर ब्रिज निर्माण के साथ ही साथ नहरिया बाबा हनुमान मंदिर के पास रेल लाइन के ऊपर फुट ओवर ब्रिज निर्माण कराने तथा नैला रेलवे स्टेशन में गोंडवाना एक्सप्रेस, साउथ बिहार एक्सप्रेस, मुंबई शालीमार ज्ञानेश्वरी एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव की मांग भी रखी है।

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Pamgarh Big News : शराब पीने के बाद पार्षद और निजी क्लीनिक के संचालक की मौत, 4 लोग पी रहे थे शराब, बचे अन्य 2 लोगों से पुलिस कर रही पूछताछ...

उपरोक्त मांगो को पूरा करने को लेकर रेल प्रशासन के द्वारा कोई ठोस कार्यवाही नहीं होने पर उन्होंने 7 मई से चरणबद्ध आंदोलन की चेतावनी दी है। उन्होंने जांजगीर नैला नगर सहित आसपास के ग्रामों के प्रबुद्ध नागरिकों से इस आंदोलन में बढ़ चढ़कर भाग लेने की अपील भी की है

इसे भी पढ़े -  Bilaspur Police Transfer : 10 TI और 1 ASI के तबादले, SSP ने आदेश जारी किया...

Related posts:

error: Content is protected !!