Pamgarh Arrest : मवेशी तस्करी करने वाले 2 आरोपी युवक और 2 नाबालिग को गिरफ्तार, पामगढ़ पुलिस की कार्रवाई

जांजगीर-चाम्पा. पामगढ़ पुलिस ने मवेशी तस्करी करने वाले 2 आरोपी युवक और 2 नाबालिग को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने 2 आरोपी शिव चंदेल, दीपक यादव को न्यायिक हिरासत में भेजा है, वहीं 2 नाबालिग को बाल सम्प्रेक्षण गृह भेजा गया है. पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 42 मवेशी, 3 मोबाइल को जब्त किया है. गिरफ्तार आरोपी राहौद और धरदेई के रहने वाले हैं. पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत कार्रवाई की है.



इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Action : कलेक्टर के निर्देश पर अवैध रेत उत्खनन पर कार्रवाई, 200 ट्रैक्टर अवैध रेत नदी में वापस डलवाई गई, 2 हाईवा वाहन जब्त...

पामगढ़ पुलिस को सूचना मिली कि कुछ लोगों द्वारा मवेशी तस्करी की जा रही है. इस पर पुलिस ने पैदल ले जाए जा रहे 42 मवेशी को पकड़ा. तस्करों के पास मवेशियों को ले जाने संबंधी कोई दस्तावेज नहीं मिला. इस पर पुलिस ने कार्रवाई की. आपको बता दें, जिले में पहले भी मवेशी तस्करों पर कार्रवाई की जा चुकी है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Action : अवैध खनिज गतिविधियों पर कार्रवाई, 1 हाइवा,1 जेसीबी मशीन, 2 ट्रैक्टर जब्त, वित्तीय वर्ष 2025-26 में 612 प्रकरण दर्ज, 1.74 करोड़ से अधिक की वसूली...

error: Content is protected !!