Jaijaipur News : दतौद में आयोजित समाधान शिविर में पंचायत अध्यक्ष द्रौपदी कीर्तन चंद्रा, उपाध्यक्ष कमल पटेल, कलेक्टर अमृत विकास तोपनो सहित विभिन्न जनप्रतिनिधि हुए शामिल, हितग्राहियों को प्रधानमंत्री आवास की चाबी, मोटराइज्ड ट्राइसाइकल, राशन कार्ड का किया गया वितरण

जैजैपुर. दतौद के हायर सेकेंडरी स्कूल मे समाधान शिविर का आयोजन किया गया. समाधान शिविर में कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष द्रौपदी कीर्तन चंद्रा, जिला पंचायत उपाध्यक्ष कमल पटेल, कलेक्टर अमृत विकास तोपनो, भाजपा जिला उपाध्यक्ष गोपी सिंह ठाकुर, जनपद पंचायत अध्यक्ष पुष्पा परदेशी खुंटे, भाजपा किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष एवं जैजैपुर नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष सोनसाय देवांगन सहित अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद थे.

 



कलेक्टर सहित जनप्रतिनिधियों ने शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलो का अवलोकन कर अधिकारियों से सुशासन तिहार में प्राप्त मांगों और शिकायतों के निराकरण की जानकारी ली एवं प्राथमिकता के साथ सभी आवेदनों का निराकण करने के निर्देश सभी संबंधित अधिकारियों को दिए. कलेक्टर ने सभी संबंधित अधिकारियों को विभागीय योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार कर अधिक से अधिक हितग्राहियों को लाभान्वित करने के निर्देश दिए. इसके साथ ही समाधान शिविर मे कलेक्टर ने शिविर मे पहुंचे सभी आवेदकों की मांग और समस्या को गंभीरता से सुना एवं संबंधित अधिकारी को त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिए.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Pamgarh Big News : शराब पीने के बाद पार्षद और निजी क्लीनिक के संचालक की मौत, 4 लोग पी रहे थे शराब, बचे अन्य 2 लोगों से पुलिस कर रही पूछताछ...

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष द्रौपदी कीर्तन चंद्रा ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा जनसमस्याओं के त्वरित समाधान के लिए सुशासन तिहार का आयोजन किया जा रहा है. इसी क्रम मे जिला पंचायत उपाध्यक्ष कमल किशोर पटेल ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया.

इसे भी पढ़े -  Bilaspur Police Transfer : 10 TI और 1 ASI के तबादले, SSP ने आदेश जारी किया...

कलेक्टर अमृत विकास तोपनो ने शिविर में आमजनता को संबोधित करते हुए कहा कि आमजनों को शासन की योजनाओं से लाभान्वित करना और उनकी समस्याओं का त्वरित निराकरण करना ही सुशासन तिहार का उद्देश्य है. उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ शासन का यह बहुत ही अच्छा अभिनव पहल है. कलेक्टर तोपनो ने संबोधित करते हुए सभी विभागों के अधिकारियों को उनके विभाग अंतर्गत संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का बेहतर क्रियान्वयन करते हुए ज्यादा से ज्यादा पात्र हितग्राहियों को लाभान्वित करने कहा.

शिविर में उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने हितग्राहियों को प्रधानमंत्री आवास की चाबी, मोटराइज्ड ट्राइसाइकल, राशन कार्ड, आयुष्मान कार्ड सहित हितग्राहीमूलक सामग्रियों का भी वितरण किया.

इसे भी पढ़े -  Bilaspur Police Transfer : 10 TI और 1 ASI के तबादले, SSP ने आदेश जारी किया...

Related posts:

error: Content is protected !!