Sheorinarayan Attack Arrest : चाकू से बुजुर्ग के ऊपर प्राणघातक हमले करने वाले आरोपी को शिवरीनारायण पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा गया न्यायिक रिमांड पर

जांजगीर-चाम्पा. शिवरीनारायण पुलिस ने बुजुर्ग के ऊपर प्राणघातक हमला करने वाले आरोपी युवक राजा बंधन को गिरफ्तार करके उसे न्यायिक रिमांड में भेज दिया है. पुलिस ने मामले में आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 296, 351(2), 115(2), 109(1) एवं आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की है. गिरफ्तार आरोपी राजा बंधन, धरदेई गांव का रहने वाला है.

 



इसे भी पढ़े -  Janjgir-Nawagarh Child Death : सांप के डसने से 13 वर्षीय बच्ची की मौत, नवागढ़ क्षेत्र का मामला...

दरअसल, 22 मई की रात बुजुर्ग रामायण कुर्रे, पड़ोस के घर से अपनी मजदूरी का रुपये लेकर वापस अपने घर आ रहा था. रास्ते में राजा बंधन ने पुरानी रंजिश को लेकर गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी देकर चाकू से प्राणघातक हमला कर दिया. शिवरीनारायण पुलिस ने आरोपी राजा बंधन को गिरफ्तार करके न्यायिक रिमांड में भेज दिया है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Pamgarh Murder Arrest : हत्या का फरार आरोपी गिरफ्तार, मुख्य आरोपी की पहले हो चुकी है गिरफ्तारी, पामगढ़ थाना क्षेत्र का मामला...

Related posts:

error: Content is protected !!