Sheorinarayan Arrest : नाबालिग लड़की को बहला फुसलाकर भगा ले जाकर दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार, शिवरीनारायण पुलिस की कार्रवाई

जांजगीर-चाम्पा. शिवरीनारायण पुलिस ने नाबालिग लड़की को बहला फुसलाकर भगा ले जाने वाले आरोपी युवक ईश्वर कश्यप को गिरफ्तार करके न्यायिक रिमांड में भेज दिया है. मामले में पुलिस ने आरोपी युवक ईश्वर कश्यप के खिलाफ BNS की धारा 137(2), 64(2), ड, 87 एवं पॉक्सो एक्ट 4, 6 के3 तहत जुर्म दर्ज किया है. गिरफ्तार आरोपी ईश्वर कश्यप, बलौदाबाजार जिले के गिधौरी क्षेत्र के अमलीडीह का रहने वाला है.



इसे भी पढ़े -  Janjgir-Pamgarh Big News : नहर में मिला नवजात, शव का कराया गया पोस्टमार्टम, प्रसव के बाद नवजात को फेंका गया, पामगढ़ पुलिस कर रही जांच...

दरअसल, थाना क्षेत्र के पीड़ित ने बताया था कि उसकी नाबालिग लड़की को कोई युवक बहला फुसलाकर भगा ले गया है. रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी हुई थी. जांच के दौरान शिवरीनारायण पुलिस ने आरोपी युवक ईश्वर कश्यप को।हिरासत में पूछताछ करने पर बताया कि नाबालिग लड़की को बहला फुसलाकर भगा ले गया है. पुलिस ने आरोपी के कब्जे से नाबालिग लड़की को बरामद करके आरोपी युवक ईश्वर कश्यप को गिरफ्तार करके उसे न्यायिक रिमांड में भेज दिया है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : खोखरा गांव में स्थित मां मनकादाई मंदिर में नवरात्रि के पहले दिन कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने सपत्नीक पूजा-अर्चना की, मां से लिया आशीर्वाद

error: Content is protected !!