’‘स्पिक मैके के 10वीं अंर्तराष्ट्रीय सम्मेलन में भाग लेने ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल बनारी जांजगीर के विद्यार्थी हैदराबाद रवाना‘‘

ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल बनारी जांजगीर में संस्था के संचालक आलोक अग्रवाल एवं प्राचार्य श्रीमती सोनाली सिंह के निर्देशन में 25 मई 2025 को संस्था के विद्यार्थियों को शिक्षकों की देखरेख में आई.आई.टी. हैदराबाद ले जाया गया। विद्यार्थीगण आई.आई.टी. हैदराबाद में स्पिक मैके के 10वीं अंर्तराष्ट्रीय सम्मेलन में भाग लेगें। इस सम्मेलन का उद्घाटन तेलंगाना के राज्यपाल जिष्णु देव वर्मा द्वारा किया जायेगा। यह सम्मलेन दिनांक-26 मई से लेकर 01 जून 2025 तक क्रियान्वित होगी।



इस सम्मेलन के अंतर्गत विद्यार्थियों को दिवस वार भिन्न-भिन्न प्रकार की गतिविधियों में सम्मिलित होने का मौका मिलेगा। यह गतिविधि प्रतिदिन सुबह 7 बजे से लेकर रात्रि 9ः15 बजे तक चलेगी, जिसमें मुख्य रूप से विद्यार्थियों को प्रथम दिवस में गांधी फिल्म के डायरेक्टर सर रिचर्ड एटनबरो से परिचर्चा के साथ-साथ विदवान शेख महबूब सुभानी और कालीशाबी महबूब (पद्मश्री पुरस्कार विजेता), राजा एवं श्रीमती राधा रेड्डी (पद्म भूषण पुरस्कार विजेता) – कुचिपुड़ी, डॉ. एन. राजम (पद्म भूषण पुरस्कार विजेता) – हिंदुस्तानी वायलिन, द्वितीय दिवस में कनक सुदर्शन – गोंड का घुस्साडी नृत्य, श्रीमती शबाना आजमी और जावेद अख्तर (पद्म भूषण पुरस्कार विजेता) – वार्ता, बेगम परवीन सुल्ताना (पद्म भूषण पुरस्कार विजेता) – हिंदुस्तानी गायन, पं. विश्व मोहन भट्ट (पद्म भूषण पुरस्कार विजेता) – मोहन वीणा, तृतीय दिवस में देबासिस रियांग (एसएनए पुरस्कार विजेता) – होजागिरी नृत्य, तारापद रजक (एसएनए अवार्डी) – पुरुलिया चौ, प्रहलाद सिंह टिपान्या (पद्मश्री पुरस्कार विजेता) – कबीर ज्ञान, पंडित हरिप्रसाद चौरसिया (पद्म विभूषण पुरस्कार विजेता) – बांसुरी, अभिषेक रघुराम (युवा एसएनए अवार्डी) –

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa-Sakti Big News : रेत माफिया पर शिकंजा, बिर्रा पुलिस ने 3 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज किया, महानदी में कर रहे थे रेत उत्खनन, ...इस तरह दबंगई दिखाने का प्रयास हुआ और अब कानून के लपेटे में आए...

कर्नाटक गायन और विदवान येला वेंकटेश्वर राव (पद्मश्री पुरस्कार विजेता) – मृदंगम, चतुर्थ दिवस में खुमुकचम रोमेंद्रो सिंह (एसएनए पुरस्कार विजेता) – पुंग चोलोम, दातुक रामली इब्राहिम (पद्मश्री पुरस्कार विजेता) – ओडिसी, विदुषी ए कन्याकुमारी (पद्मश्री पुरस्कार विजेता) – कर्नाटक वायलिन, विदुषी अश्विनी भिड़े देशपांडे (पद्म श्री पुरस्कार विजेता) – हिंदुस्तानी गायन, पंचम दिवस में वारसी ब्रदर्स (एसएनए अवार्डी) – कव्वाली, भाई गुरदेव सिंह हजूरी रागी – शबद कीर्तन, नीमराना क्वायर – पवित्र संगीत, उस्ताद शाहिद परवेज खान (पद्म श्री पुरस्कार विजेता) – सितार, पं. वेंकटेश कुमार (पद्म श्री पुरस्कार विजेता) – हिंदुस्तानी गायन, षष्ठम दिवस में विदवान जी.जे.आर. कृष्णन (एसएनए पुरस्कार विजेता) और विदुषी लालगुडी विजयलक्ष्मी (संगीता कलानिधि) – कर्नाटक वायलिन, पंडित उल्हास कशालकर (पद्म श्री पुरस्कार विजेता) – हिंदुस्तानी गायन, पंडित सुरेश तलवलकर (पद्म श्री पुरस्कार विजेता) – तबला, उस्ताद बहाउद्दीन डागर (एसएनए पुरस्कार विजेता) – रुद्र वीणा, विदुषी कपिला वेणु (युवा एसएनए पुरस्कार विजेता) –

इसे भी पढ़े -  Janjgir Accident Death : सड़क हादसे में गई अधेड़ की जान, सड़क पर मिली लाश, अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर

कुडियाट्टम, उस्ताद एफ. वासिफुद्दीन डागर (पद्मश्री पुरस्कार विजेता) – ध्रुपद, इत्यादि विद्धानों के माध्यम से विद्यार्थियों को विविध कलाओं का ज्ञान प्राप्त करने का मौका मिलेगा। साथ ही सप्तम दिवस में हैदराबाद के पौराणिक स्थलों का भ्रमण भी कराया जायेगा। इस सम्मेलन में भाग लेने के पश्चात् विद्यार्थियों को दिनांक-03 जून 2025 को शिक्षकों की देख-रेख में सकुशल जांजगीर लाया जायेगा। इस सम्मेलन में विद्यार्थियों के साथ-साथ संस्था की प्राचार्या, शिक्षक-शिक्षिकाएँ एवं अभिभावकों को भी सम्मिलित होने का मौका मिला। इतने बड़े मंच में प्रतिभागी बनने पर ब्रिलियंट शाला परिवार तथा समस्त जांजगीर वासी हर्षित एवं गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं।

इसे भी पढ़े -  Sakti Suicide : पनारी गांव के व्यक्ति की जहर सेवन करने की वजह से हुई मौत, शव का किया गया पोस्टमार्टम

error: Content is protected !!