ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल, बनारी, जांजगीर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस’ मनाया गया

ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल, बनारी, जाँजगीर में संस्था संचालक आलोक अग्रवाल एवं प्राचार्य श्रीमती सोनाली सिंह के निर्देशन में दिनांक- 21 जून 2025 को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। यह योग दिवस छत्तीसगढ़ शासन एवं जिला शिक्षा अधिकारी के आदेशानुसार पूर्ण कराया गया। इस वर्ष के अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का विषय ‘‘एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योग‘‘ रखा गया है। इस अवसर पर संस्था के शिक्षक-शिक्षिकाओं द्वारा योग के महत्व के विषय पर विभिन्न गतिविधियाँ आयोजित करायी गई। सर्वप्रथम प्रार्थना प्रागंण में शिक्षकों द्वारा विद्यार्थियों को योग के महत्व विषय पर सारगर्भित जानकारी प्रदान की गई। उन्हें बताया गया कि प्राचीन काल से ही योग भारतवर्ष का अभिन्न हिस्सा रहा है। योग शरीर को निरोगी व सक्रिय रखने का सबसे अच्छा माध्यम है। नियमित रूप से योग करने वाला व्यक्ति आंतरिक व शारीरिक दोनों ही रूप से ऊर्जावान रहता है। साथ ही कक्षावार अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस एवं इसके महत्व के विषय पर कक्षा-तीसरी से बारहवीं तक के विद्यार्थियों के लिए निबंध लेखन प्रतियोगिता भी आयोजित करायी गई।

 



इसे भी पढ़े -  Akaltara News : बनाहिल में स्थित श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया, छात्र-छात्राओं ने धरती को सौंपा हरियाली का तोहफा, हर पौधे संग ली ‘सांसों की रक्षा’ की शपथ

कक्षा-तीसरी से पांचवीं तक के विद्यार्थियों को संस्था की शिक्षिका श्रीमती सीमा पाण्डेय द्वारा योग की विभिन्न मुद्राएं करायी गई। कक्षा-छठवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों को संस्था के संगीत शिक्षक श्री हेमंत गंधर्व द्वारा नाद योग की शिक्षा दी गई। इस अवसर पर प्रातः काल संस्था के शिक्षक-शिक्षिकाएँ एवं विद्यार्थीगण भीमा तालाब जाँजगीर में आयोजित योग कार्यक्रम में भी सम्मिलित हुए। आज के अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर संस्था के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और सम्पूर्ण गतिविधियों को पूर्ण कराया। सम्पूर्ण गतिविधियों के सफल संचालन में संस्था के समस्त कर्मचारियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Accident : NH-49 में ट्रेलर और कंटेनर के बीच भीषण हादसा, केबिन में फंस गया था ट्रेलर का ड्राइवर, घायल दोनों ड्राइवर को भेजा गया अस्पताल...
error: Content is protected !!