Akaltara Big News : सड़क हादसे में बुजुर्ग की मौत, सड़क पर शव रखकर 3 घण्टे चक्काजाम, मौके पर प्रशासनिक अफसर रहे मौजूद

जांजगीर-चाम्पा. अकलतरा में ओवरब्रिज के नीचे सीमेंट से भरे ट्रक ने बुजुर्ग को कुचल दिया और हादसे में बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई. घटना के बाद गुस्साए लोगों ने शास्त्री चौक में सड़क पर शव रखकर 3 घण्टे चक्काजाम कर दिया. सूचना के बाद मौके पर प्रशासनिक अफसर और जनप्रतिनिधि पहुंचे.

 



हादसे के बाद लोगों में इस बात को लेकर भी काफी नाराजगी रही कि घटनाकारित भारी वाहन ट्रक, नो एंट्री में घुसा था और गलत साइड से आ रहा था. यहां मृतक के परिजन से चर्चा हुई और वाहन मालिक द्वारा 1 लाख रुपये, प्रशासन द्वारा 25 हजार रुपये आर्थिक मदद मिलने के बाद मामला शांत हुआ. मामले में पुलिस द्वारा जांच की जा रही है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : अवरीद में 9 लाख लागत से बनेगा सामुदायिक भवन, विधायक निधि से स्वीकृत कार्य का विधायक ब्यास कश्यप ने किया भूमिपूजन...ग्रामीणों ने सामुदायिक भवन के लिए विधायक का जताया आभार...

Related posts:

error: Content is protected !!