Akaltara Big News : अकलतरा रेलवे स्टेशन के बाहर नगर पालिका की अध्यक्ष के पति को जातिगत गाली-गलौज के साथ मारने की दी गई धमकी, जुर्म दर्ज

जांजगीर-चाम्पा. अकलतरा रेलवे स्टेशन के बाहर नगर पालिका की अध्यक्ष के पति को रमेश पालीवाल उर्फ भोकू पालीवाल ने जातिगत गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दी है. मामले में पुलिस ने रमेश पालीवाल उर्फ भोकु पालीवाल के खिलाफ BNS की धारा 296, 351(2) के तहत जुर्म दर्ज किया है.

 



दरअसल, अकलतरा के रोहित सारथी ने बताया कि वे पूर्व सैनिक हैं एवं अकलतरा नगर पालिका में पूर्व पार्षद रह चुके हैं. वर्तमान में उनकी पत्नी अकलतरा नगर पालिका की अध्यक्ष है. वे रेलवे स्टेशन अपने मेहमानों को लेने गया था. वहां शराब के नशे में स्कूटी सवार रमेश पालीवाल उर्फ भोकू पालीवाल ने 5 लाख के नुकसान की बात कहते हुए नगर पालिका अध्यक्ष और सीएमओ को गाली-गलौज की, जिसे मना किया तो उन्हें ही जान से मारने की धमकी दी और जातिगत गाली-गलौज की. मामले की रिपोर्ट पर अकलतरा पुलिस ने रमेश पालीवाल उर्फ भोकू पालीवाल के खिलाफ जुर्म दर्ज किया है.

इसे भी पढ़े -  Korba Teacher Suspend : राजनीतिक दल के कार्यक्रमों में सक्रियता शिक्षक को पड़ी भारी, संयुक्त संचालक ने सस्पेंड किया, जांजगीर-चाम्पा जिले की बलौदा नगर पंचायत की अध्यक्ष के पति हैं शिक्षक...

Related posts:

error: Content is protected !!