Sakti Arrest : शराब दुकान के आगे से 34 पाव शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार, जैजैपुर पुलिस ने की कार्रवाई

सक्ती. जैजैपुर पुलिस ने शराब दुकान के आगे से 34 पाव शराब के साथ आरोपी राजू चंद्रा को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने मामले में आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत केस दर्ज किया है.



दरअसल, पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि बेलकर्री गांव का व्यक्ति, शराब की बिक्री करने ग्राहक का इंतज़ार कर रहा है. इसके बाद पुलिस ने मौके पर दबिश दी और आरोपी राजू चंद्रा के कब्जे से 34 पाव शराब को जब्त करके उसे गिरफ्तार किया है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir judgement : युवती से गैंगरेप, 4 आरोपी को 20-20 साल का सश्रम कारावास, आरोपियों में 3 सगे भाई, फ़ास्ट ट्रैक कोर्ट जांजगीर का फैसला, चाम्पा थाना क्षेत्र का मामला...

error: Content is protected !!