Janjgir Big Arrest : दुष्कर्म के आरोपी जिला पंचायत के असिस्टेंट डायरेक्टर को गिरफ्तार किया गया, भेजा गया जेल

जांजगीर-चाम्पा. जांजगीर की सिटी कोतवाली पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी जिला पंचायत के असिस्टेंट डायरेक्टर दिग्विजय दास महंत को गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है. आरोपी द्वारा पीड़िता को अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी दी जाती थी और 3 वर्षों से दुष्कर्म कर रहा था. सबसे बड़ी बात यह है कि आरोपी असिस्टेंट डायरेक्टर ने खुद को अविवाहित बताया था, जबकि वह विवाहित है.

 



इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल में भव्य दीक्षारंभ समारोह संपन्न, जिसके जीवन में अनुशासन, उसके हाथ में भविष्य : कुलपति डॉ. चौहान, नए सफर की हँसी भरी शुरुआत, नवप्रवेशी छात्रों के स्वागत में सजा हास्य कवि सम्मेलन

पुलिस के मुताबिक, पीड़िता का जांजगीर जिला पंचायत के असिस्टेंट डायरेक्टर दिग्विजय दास महंत से परिचय हुआ था और फोन से बात करता था. इस दौरान उसने खुद को अविवाहित बताकर पीड़िता को शादी का झांसा दिया और दुष्कर्म किया. बाद में आरोपी ने शादी से इंकार कर दिया और अश्लील वीडियो वायरल करने पीड़िता को धमकी देता था. इस पर पीड़िता ने सिटी कोतवाली थाना में एफआईआर दर्ज कराई, फिर उसे गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है.

इसे भी पढ़े -  Kharod Pratibha Samman : वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू की स्मृति में 'प्रतिभा सम्मान समारोह एवं कॅरियर मार्गदर्शन' 16 सितंबर को, छग साहित्य अकादमी के अध्यक्ष और कलेक्टर सहित अन्य अतिथि होंगे शामिल...

Related posts:

error: Content is protected !!