Janjgir News : आरसेटी में महिलाओं को पहली बार दी जा रही ड्राइविंग की ट्रेनिंग, महिलाओं में उत्साह

जांजगीर-चाम्पा. जांजगीर के ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान यानी आरसेटी में महिलाओं को पहली बार ड्राइविंग की 30 दिवसीय ट्रेनिंग दी जा रही है, जहां जांजगीर-चाम्पा और सक्ती जिले की महिलाएं शामिल हो रही हैं.

 



जिले में आरसेटी के माध्यम से पहली बार ड्राइविंग की ट्रेनिंग दिए जाने से महिलाओं में काफी उत्साह है. ट्रेनिंग ले रही महिलाओं ने कहा कि महिलाओं को आगे बढ़ने का अवसर है. ड्राइविंग सीखने के बाद रोजगार का काफी अवसर है. ट्रेनिंग दे रहे एसएस ठाकुर ने बताया कि आरसेटी द्वारा महिलाओं को आगे बढ़ाने ट्रेनिंग दी जा रही है. ड्राइविंग की ट्रेनिंग से महिलाओं को रोजगार मिलेगा. ट्रेनिंग के साथ ही महिलाओं की लर्निंग लायसेंस बनवाने की पहल की जा रही है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Naila : नैला दुर्गोत्सव में दान पत्र पर लकी ड्रा हुआ, देखिए सूची... किन्हें-किन्हें इनाम मिला...

आरसेटी के डायरेक्टर लक्ष्मीनारायण सिंकू ने बताया कि महिलाओं को निःशुल्क ट्रेनिंग दी जाती है. भोजन और आवास की व्यवस्था भी निःशुल्क रहता है. आरसेटी में महिलाओं को पहली बार ड्राइविंग की ट्रेनिंग दी जा रही है. इससे महिलाओं को रोजगार से जोड़ने काफी लाभ होगा.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Naila : नैला दुर्गोत्सव में दान पत्र पर लकी ड्रा हुआ, देखिए सूची... किन्हें-किन्हें इनाम मिला...

Related posts:

error: Content is protected !!