JanjgirChampa Big News : एक्सीडेन्ट के बाद कार में उठाकर ले गए बच्ची को, 15 घण्टे बाद भी पता नहीं चला, घटनाकारित कार का पता चला, अपहरण और एक्सीडेन्ट का केस दर्ज

जांजगीर-बलौदा. बलौदा क्षेत्र के बछौद गांव में 7 साल की बच्ची को कार ने टक्कर मार दी. फिर कार सवार युवक और महिला, बच्ची को उठाकर ले गए. 15 घण्टे बाद भी बच्ची का पता नहीं चला है और परिजन परेशान हैं. घटना की जानकारी के बाद SDOP और TI के साथ पुलिस टीम ने खोजबीन की, लेकिन बच्ची का पता नहीं चला है.

 



इसे भी पढ़े -  CG News : डिप्टी सीएम अरुण साव का आज 5 नवम्बर को दौरा कार्यक्रम...

इधर, पुलिस को घटनाकारित कार की जानकारी मिली है और वह कार कोरबा की है. मामले में बलौदा पुलिस ने एसपी विजय पांडेय के निर्देश पर अपहरण और एक्सीडेन्ट का जुर्म दर्ज कर लिया है, लेकिन घायल बच्ची की कोई जानकारी नहीं मिलने से परिजन परेशान हैं. पुलिस की एक टीम कोरबा गई है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir Arrest : BDG ऑनलाइन सट्टा ऐप चलाने वाला मास्टमाइंड गिरफ्तार, महाराष्ट्र से हुई गिरफ्तारी, 6 आरोपियों की पहले हो चुकी है गिरफ्तारी...

Related posts:

error: Content is protected !!