JanjgirChampa Big News : अकलतरी गांव में फैला डायरिया, अब तक मिले 13 डायरिया के मरीज, ग्रामीणों के मुताबिक, 3 लोगों की हुई मौत, BMO ने कहा – अन्य बीमारी से हुई मौत, अकलतरा CHC में 3 डायरिया मरीज भर्ती

जांजगीर-चाम्पा. अकलतरा क्षेत्र के अकलतरी गांव में डायरिया फैला है और अब तक 4 दिनों के 13 डायरिया के मरीज मिले हैं, वहीं ग्रामीणों के मुताबिक, 3 लोगों की मौत भी हुई है. हालांकि, BMO महेंद्र सोनी ने कहा है कि अन्य बीमारी से तीनों की मौत हुई है. इधर, अकलतरा CHC में 3 डायरिया मरीज भर्ती हैं और अकलतरी गांव में स्वास्थ्य विभाग ने कैम्प लगाया है और PHE विभाग ने हैडपम्प के पानी का सैम्पल लिया है. भीषण गर्मी की वजह से लोग, डायरिया के शिकार हो रहे हैं. हैण्डपम्प के पानी मे भी समस्या है, क्योंकि आसपास में सोख्ता है, जहां से गन्दा पानी सोर्स मिल रहा है.



इसे भी पढ़े -  Janjgir Big News : मालवाहक वाहनों में सवारी ढोने पर कार्रवाई, 3 पिकअप वाहनों के संचालकों पर जुर्माने की कार्रवाई...

error: Content is protected !!