JanjgirChampa Big News : आदतन गुंडा बदमाश रजत दीवान को 1 वर्ष के लिए जिलाबदर किया गया, बम्हनीडीह का रहने वाला है आदतन बदमाश, 13 आपराधिक प्रकरण है दर्ज, SP के प्रतिवेदन पर कलेक्टर की कार्रवाई

जांजगीर-चाम्पा. बम्हनीडीह के आदतन गुंडा बदमाश रजत दीवान को 1 वर्ष के लिए जिलाबदर किया गया है. उसके खिलाफ 13 आपराधिक प्रकरण दर्ज है और 12 प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई है. SP के प्रतिवेदन पर कलेक्टर ने जिलाबदर की कार्रवाई है. जांजगीर-चाम्पा जिले के अलावा सरहदी जिला सक्ती, बिलासपुर, बलौदाबाजार, रायगढ़ और कोरबा से जिलाबदर की कार्रवाई की गई है. इन जिलों में 1 साल तक आदतन बदमाश रजत दीवान का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा.



इसे भी पढ़े -  Akaltara Good News : बनाहिल गांव में हाइड्रोफ्रेक्चर तकनीक से दूर हुआ पेयजल संकट...

error: Content is protected !!