JanjgirChampa Big News : वन विभाग की टीम की शराब पार्टी, आरा मील में कर रहे थे शराब पार्टी, शराब पीते तस्वीर वायरल, DFO ने कहा…

जांजगीर-चाम्पा. बम्हनीडीह के खपरीडीह गांव की आरा मिल में वन विभाग के कर्मचारियों द्वारा शराब पार्टी की गई. शराब पीते तस्वीर वायरल होने के बाद कर्मचारियों की डॉक्टरी जांच की गई, जिसमें 5 कर्मचारी द्वारा शराब पीने की पुष्टि हुई है. DFO हिमांशु डोंगरे ने कहा है कि मामले में कार्रवाई की जाएगी. कर्मचारियों के द्वारा ड्यूटी के दौरान वर्दी में शराब पार्टी करने वन विभाग की जमकर किरकिरी हो रही है.



इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Murder Arrest : खपरी गांव में डबल मर्डर का मामला, 4 आरोपी हिरासत में, 1 अप्रेल को हुई थी बुजुर्ग दम्पत्ति की धारदार हथियार से हत्या, डिटेल में पढ़िए...

दअरसल, खपरीडीह गांव की आरा मिल की जांच के लिए उड़नदस्ता टीम को भेजी गई थी, लेकिन वहां जांच की बजाय शराब पार्टी करते वन विभाग के कर्मचारी मिले. शराब पीते कर्मचारियों की तस्वीर वायरल होने के बाद वन विभाग में हड़कम्प मच गया है. मामले के तूल पकड़ने के बाद DFO हिमांशु डोंगरे ने कार्रवाई की बात कही है. अब देखना होगा, क्या कार्रवाई की जाती है ?

इसे भी पढ़े -  Raigarh News : अतिक्रमणों पर राजस्व विभाग की बड़ी कार्यवाही, बड़े रामपुर में फेब्रिकेशन दुकान हटाकर भूमि कराई मुक्त, छातामुड़ा में अवैध सड़क को हटाकर नाले का प्रवाह किया गया बहाल, सांगीतराई में तोड़ी गई अवैध बाउंड्रीवाल, अभियान रहेगा सतत जारी...

error: Content is protected !!