Kharod News : नगर पंचायत खरौद में महिला कमांडो व शिवरीनारायण पुलिस के द्वारा चलाया गया अभियान

खरौद. छत्तीसगढ़ की काशी खरौद में जनप्रतिनिधियों ने महिला कमांडो के साथ मिलकर नगर में शराबबंदी को सफल बनाने की दिशा में अहम कदम उठाए हैं. इस अभियान में शिवरीनारायण थाना प्रभारी भास्कर शर्मा एवं उनकी टीम का भी सराहनीय सहयोग मिल रहा है. महिला कमांडो की भूमिका इस अभियान में विशेष रूप से उल्लेखनीय रही है, जिसमें माझापारा क्षेत्र की महिलाओं की भागीदारी अधिक रही. ये महिलाएं प्रतिदिन सिर पर टोपी, हाथ में डंडा और सिटी लेकर नगर की गलियों में नारे लगाते हुए नशा मुक्ति के लिए रैली निकाल रही हैं.

 



इसे भी पढ़े -  Janjgir News : जिला पंचायत अध्यक्ष इंजी. सत्यलता आनंद मिरी की अध्यक्षता में सामान्य सभा की बैठक आयोजित, उपाध्यक्ष गगन जयपुरिया भी रहे मौजद... कई बड़े मुद्दों पर हुई चर्चा... डिटेल में पढ़िए...

शुरुआत में शराब माफिया ने उन्हें डराने-धमकाने की कोशिश की, साथ ही कुछ पुरुषों द्वारा छींटाकशी भी की गई, लेकिन महिला कमांडो ने हिम्मत नहीं हारी और लगातार अभियान में डटी रहीं. नगर पंचायत अध्यक्ष गोविंद यादव, उपाध्यक्ष महेश्वर यादव और पार्षदों ने भी इस मुहिम में महिलाओं का साथ दिया, जिससे नगर में अवैध शराब बिक्री पर काफी हद तक अंकुश लग सका है.

इसे भी पढ़े -  Champa Big Update : कुदरी बैराज में मिला था युवक का शव, मृतक युवक की हुई पहचान, चाम्पा पुलिस कर रही जांच...

Related posts:

error: Content is protected !!