Sakti Arrest : 23 पाव देशी प्लेन शराब और 5 लीटर महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार, डभरा पुलिस की कार्रवाई… Video

सक्ती. डभरा पुलिस ने देशी प्लेन शराब और महुआ शराब की बिक्री करने वाले आरोपी नंदकिशोर साहू को गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक रिमांड में भेज दिया है. पुलिस ने मामले में आरोपी नंदकिशोर साहू के खिलाफ आबकारी एक्ट 34 (2) के तहत जुर्म दर्ज किया है.



पुलिस के मुताबिक, मुखबिर से सूचना मिली थी कि खोंधर गांव के नंदकिशोर साहू के द्वारा देशी प्लेन शराब और महुआ शराब की बिक्री करने के लिए रखा हुआ है. फिर डभरा पुलिस ने मौके पर घेराबन्दी करके आरोपी नंदकिशोर साहू के कब्जे से 23 पाव देशी प्लेन शराब और 5 लीटर महुआ शराब को जब्त करके उसे गिरफ्तार किया है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Big News : SP विजय पांडेय जाएंगे ट्रेनिंग में हैदराबाद, ...राज्य पुलिस सेवा की इस महिला ऑफिसर को मिली SP की जिम्मेदारी, DGP ने जारी किया आदेश... देखिए आदेश...

error: Content is protected !!