Janjgir Accident : मिट्टी से भरे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक सवार शख्स को कुचला, हालत गम्भीर, बिलासपुर रेफर

जांजगीर-चाम्पा. जांजगीर के चाम्पा रोड में मिट्टी से भरे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक सवार शख्स को कुचल दिया. हादसे के बाद उसे गम्भीर हालत में जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे रेफर कर दिया गया है. घायल व्यक्ति का बाम सनत यादव है, जो बसंतपुर गांव का रहने वाला है. घटना की सूचना के बाद पुलिस पहुंची थी और मामले की जांच की जा रही है. पुलिस ने घटनाकारित ट्रैक्टर को जब्त कर लिया है.

 



इसे भी पढ़े -  CG Board Exam 2027 : छात्रों के लिए बड़ी खबर, 10वीं, 12वीं बोर्ड परीक्षा का टाइम टेबल जारी, इस दिन से शुरू होगा एग्जाम...देखिए

दरअसल, बसंतपुर गांव का सनत यादव, बाइक से जांजगीर आया था और मुख्य मार्ग में जा रहा था, तभी चाम्पा की ओर से आ रहे मिट्टी से भरे ट्रैक्टर ने बाइक सवार को कुचल दिया. हादसे में उसे गम्भीर चोट आई है और उसे जिला अस्पताल से बिलासपुर रेफर किया गया है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : खाद्य एवं औषधि प्रशासन का ' सुरक्षित आहार, हमर अधिकार' के तहत अभियान शुरू, पहले दिन 7 जगहों पर हुई जांच, गंदगी मिलने पर 3 संचालक को नोटिस जारी... 15 दिनों तक चलेगा अभियान और होगी जांच...

Related posts:

error: Content is protected !!