Kisaan School : किसान स्कूल में मशरूम ( पैरापुटु ) का निःशुल्क प्रशिक्षण कार्यक्रम 26 जून से होगा शुरू, किसान स्कूल में मनाई जाएगी वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू की 50 वीं जन्म जयंती

जांजगीर-चाम्पा. वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू जी की 50 वीं जन्म जयंती के अवसर पर उनकी स्मृति में भारत के किसानों द्वारा संचालित वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू किसान स्कूल बहेराडीह में 26 जून को 30 दिवसीय मशरूम उत्पादन पैरा पुटु का निःशुल्क प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू किया जा रहा है. प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारम्भ 26 जून को सुबह 7 बजे किया जाएगा.

 



किसान स्कूल बहेराडीह के संचालक दीनदयाल यादव ने बताया कि इस समय पैरा पुटु उगाने के लिए वातावरण बहुत ही अनुकूल है. इस निःशुल्क प्रशिक्षण कार्यक्रम की यह खासियत है कि शहरी और ग्रामीण क्षेत्र के कोई भी उम्र के लोग किसी भी समय किसानों के द्वारा खोले गये इस किसान स्कूल में पैरा पुटु उगाने की सम्पूर्ण जानकारी प्राप्त कर सकते हैं.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : चोरिया गांव की श्रीराम सेवा समिति के युवाओं ने चलाया स्वच्छता अभियान, ग्रामीणों ने की सराहना, समाज सेवा की दिशा में लगातार काम कर रही समिति...

उन्होंने यह भी बताया कि किसानों और बिहान समूहों को उनके क्लस्टर में निःशुल्क प्रशिक्षण की सुविधा प्रदान करने के लिए किसान स्कूल द्वारा चलाए जा रहे पुरखा के सुरता अभियान में शामिल किसानों के साथ उनकी टीम पहुंचेगी. इसकी भी तैयारी किसान स्कूल टीम द्वारा की गई है.

इसे भी पढ़े -  ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल बनारी जांजगीर के विद्यार्थियों ने चित्तौड़गढ़, माउंट आबू एवं उदयपुर का शैक्षणिक भ्रमण किया...

Related posts:

error: Content is protected !!