Champa Arrest : बटनदार चाकू रखकर लोगों को भयभीत करने वाले 3 आरोपी को चांपा पुलिस ने अलग-अलग जगह से किया गिरफ्तार, भेजा न्यायिक रिमांड पर

जांजगीर-चाम्पा. चांपा पुलिस ने बटनदार चाकू रखकर लोगों को भयभीत करने वाले आरोपी संजू केवट, सन्नी कंवर और रविन्द्र कंवर उर्फ सागर को अलग-अलग जगह से गिरफ्तार किया है और तीनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है. पुलिस ने तीनों आरोपियों के कब्जे से 3 बटनदार चाकू को जब्त किया है. तीनों आरोपी, चांपा के कंवरपारा के निवासी है.

 



पुलिस के मुताबिक, पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि अलग अलग जगह में तीन युवकों के द्वारा चाकू लेकर लोगों को डरा धमकाकर भयभीत किया जा रहा है. इस पर चांपा पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंची और आरोपी संजू केवट, सन्नी कंवर और रविन्द्र कंवर उर्फ सागर के कब्जे से 3 बटनदार चाकू को जब्त कर आर्म्स एक्ट की धारा 25 और 27 के तहत जुर्म दर्ज किया है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Bamhanidih Accident Death : ट्रैक्टर ने नाबालिग लड़के को कुचला, अस्पताल में हुई मौत, पुलिस कर रही जांच...

पुलिस ने आरोपी संजू केवट, सन्नी कंवर और रविन्द्र कंवर उर्फ सागर को गिरफ्तार कर तीनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड में भेज दिया है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Pantora : कटरा जंगल में खेल रहे थे जुआ, 9 जुआरी पकड़ाए, पुलिस ने निकाला जुलूस, जुआरियों से 47 हजार 500 रुपये, 11 बाइक, 1 कार और 8 मोबाइल को जब्त...

Related posts:

error: Content is protected !!