Champa Fraud News : चांपा की शासकीय उचित मूल्य दुकान में 42 लाख रुपए का चावल और नमक के गबन करने वाले महिला सहित 3 आरोपी को पुलिस ने घोघरानाला से किया गिरफ्तार, एक अन्य आरोपी की पहले हो चुकी है गिरफ्तारी…

जांजगीर-चाम्पा. चांपा पुलिस ने शासकीय उचित मूल्य दुकान में 42 लाख रुपए का चावल, नमक के गबन के मामले में महिला सहित 3 आरोपी को घोघरानाला से गिरफ्तार किया है और तीनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है. पूर्व में एक अन्य आरोपी की गिरफ्तारी हो चुकी है.



पुलिस के मुताबिक, चांपा नगर के बिर्रा रोड में स्थित और कोटा डबरी में स्थित शासकीय उचित मूल्य दुकान दोनों का संचालन सहकारी विपरण एवं प्रक्रिया संस्था मर्यादित चांपा के पूर्वा महिला स्व सहायता समूह की अध्यक्ष गंगाबाई खांडेकर, विक्रेता रामेश्वर खांडेकर और रितेश खांडेकर के द्वारा किया जाता था. तीनों के द्वारा 42 लाख रुपए के चावल और नमक का गबन किया गया है. इस पर पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ जुर्म दर्ज किया था और जांच में जुटी हुई थी.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Big News : औद्योगिक प्रतिष्ठान और पॉवर प्लांटों की हुई बैठक, हादसे रोकने सुरक्षा मानकों के पालन करने के निर्देश, सुरक्षा के पर्याप्त व्यवस्था करने और सावधानी रखने के निर्देश, सक्ती जिले के वेदांता पॉवर प्लांट में हादसे के बाद जिला प्रशासन हुआ अलर्ट

इधर, पुलिस ने जांच की तो आरोपी पूर्वा महिला स्व सहायता समूह की अध्यक्ष गंगाबाई खांडेकर, विक्रेता रामेश्वर खांडेकर और रितेश खांडेकर के द्वारा 42 लाख रुपए के चावल और नमक के गबन का मामला सामने आया. फिर पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया है और तीनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है. पूर्व में एक अन्य आरोपी सोहन यादव की गिरफ्तारी हो चुकी है.

इसे भी पढ़े -  Sakti News : नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर विपक्ष के रवैये से महिलाओं के सशक्तिकरण को आघात, जिला महिला मोर्चा द्वारा प्रेसवार्ता की गई आयोजित

error: Content is protected !!