Janjgir Fraud Arrest : 1 करोड़ 15 लाख रूपये की धोखाधड़ी, आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया गया, सिटी कोतवाली पुलिस की कार्रवाई

जांजगीर-चाम्पा. जांजगीर की सिटी कोतवाली पुलिस ने 1 करोड़ 15 लाख रूपये की धोखाधड़ी के मामले में आरोपी को धरदबोचा और उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है. आरोपी का नाम नकुल साहू है. आरोपी ने कम समय में अधिक ब्याज देने का लालच देकर लोगों से रकम ऐठ लिया था. आरोपी नकुल, धरदेई गांव का निवासी है, जो फिलहाल जांजगीर के डीडी प्लाजा में रह रहा था. मामले में अन्य लोगों की संलिप्तता की जांच पुलिस कर रही है.

 



इसे भी पढ़े -  Sakti News : चंद्रपुर पदयात्रा समिति के अस्थाई कार्यालय का हुआ भव्य उद्घाटन, सांसद कमलेश जांगड़े ने किया शुभारंभ, 27 वर्षों से जारी पदयात्रा के लिए अतिथियों ने दी शुभकामनाएं

पुलिस के मुताबिक, नकुल साहू और उसके साथियों ने लोगों को कम समय में अधिक ब्याज देने का लालच दिया और नगद सहित आरटीजीएस के माध्यम से 1 करोड़, 15 लाख ठग लिए. जब पीड़ितों ने रकम वापस मांगी तो आरोपियों के द्वारा आनाकानी की गई. इसके बाद जांजगीर के परमेन्द कुमार ने रिपोर्ट लिखाई. मामले में पुलिस ने जुर्म दर्ज किया और जांच की. फिर पुलिस ने आरोपी नकुल साहू को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेज दिया है, वहीं पुलिस की तफ्तीश जारी है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Big Breaking : देवरी पिकनिक स्पॉट में लगातार हादसे के बाद प्रशासन का बड़ा फैसला, पिकनिक स्पॉट को बंद किया गया, अब तक 22 लोगों की मौत हो चुकी, 2 दिन पहले 3 छात्रों की मौत हुई थी, प्रशासन ने बेरिकेड लगाकर चेतावनी बोर्ड भी लगाया...

Related posts:

error: Content is protected !!