Janjgir News : पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय जांजगीर के छात्र-छात्राएं ने चतुर्थ चरण/हीरक पंख परीक्षण शिविर में लिया हिस्सा, सभी छात्र-छात्राएं हुए उत्तीर्ण

जांजगीर-चाम्पा. पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय के स्काउटिंग और गाइडिंग विभाग के 15 प्रतिभागी छात्रों ने पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय, रायगढ़ में आयोजित कब और बुलबुल के चतुर्थ चरण (Cubs)/ हीरक पंख (Bulbuls) परीक्षण शिविर में सफलतापूर्वक भाग लेकर विद्यालय को गौरवान्वित किया है. इस शिविर में विद्यालय से 8 कब (Cubs) और 7 बुलबुल (Bulbuls) ने हिस्सा लिया, और सभी छात्र-छात्राएं उत्तीर्ण हुए.

 



इस सफलता के पीछे विद्यालय के प्राचार्य के. के. चन्द्रा और समर्पित मार्गदर्शकों की महत्त्वपूर्ण भूमिका रही. CUB MASTER रामेश्वर पटेल और मो. फैज़ के निर्देशन में Cubs ने शानदार प्रदर्शन किया, वहीं Flock Leader एवं Escort Teacher काजल मीना ने Bulbuls का कुशल संचालन किया. साथ ही Escort Teacher वाय. के. साहू ने पूरे दल को सुरक्षित एवं अनुशासित रूप से शिविर तक पहुंचाया और हर स्तर पर मार्गदर्शन दिया.

इसे भी पढ़े -  Champa Arrest : युवक पर प्रेमिका ने एसिड फेंका, युवक का हाथ जला, आरोपी प्रेमिका गिरफ्तार, चाम्पा पुलिस ने एसिड बेचने वाले दुकानदार को भी गिरफ्तार किया...

विद्यालय के प्राचार्य के. के. चन्द्रा ने सभी प्रतिभागी छात्रों और शिक्षकों को बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत, टीम भावना और अनुशासन का परिणाम है. उन्होंने यह भी कहा कि इस प्रकार की गतिविधियाँ छात्रों में आत्मनिर्भरता, नेतृत्व क्षमता और सामाजिक सेवा की भावना को प्रोत्साहित करती हैं. केंद्रीय विद्यालय जांजगीर की यह उपलब्धि निश्चित रूप से विद्यालय, छात्र, अभिभावकों एवं पूरे क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है.

इसे भी पढ़े -  CG Big News : मोहला-मानपुर SP के बेटे द्वारा फायरिंग के मामले ने तूल पकड़ा, X पर पूर्व CM भूपेश बघेल ने पोस्ट कर सवाल उठाया... ये लिखी बड़ी बात... जानिए...

Related posts:

error: Content is protected !!