Sheorinarayan Arrest : शिवरीनारायण की महानदी के किनारे रेस्ट हाऊस के पास से महुआ शराब बेचने वाला आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया न्यायिक रिमांड पर

जांजगीर-चाम्पा. शिवरीनारायण पुलिस ने महानदी के किनारे रेस्ट हाउस के पास महुआ शराब की बिक्री करने वाले आरोपी सत्यनारायण उर्फ रानू केशरवानी को गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक रिमांड में भेज दिया है. पुलिस ने मामले में आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट 34 (2) के तहत केस दर्ज किया है. गिरफ्तार आरोपी, शिवरीनारायण के वार्ड नंबर 8 का रहने वाला है.

 



इसे भी पढ़े -  श्रीकृष्ण रंग भरो प्रतियोगिता में ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने मारी बाजी

पुलिस के मुताबिक, मुखबिर से सूचना मिली थी कि शिवरीनारायण के महानदी के किनारे रेस्ट हाउस के पास सत्यनारायण उर्फ रानू केशरवानी, महुआ शराब बेचने ग्राहक की तलाश कर रहा है. पुलिस ने मौके पर दबिश दी और महुआ शराब बेचने वाले आरोपी सत्यनारायण उर्फ रानू केशरवानी के कब्जे से 7 लीटर महुआ शराब को जब्त करके उसे गिरफ्तार किया है.

इसे भी पढ़े -  Champa Fraud Arrest : जमीन को भारमुक्त बताकर 49.70 लाख रुपये की ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, चाम्पा पुलिस की कार्रवाई...

Related posts:

error: Content is protected !!