Janjgir Protest : NHM कर्मचारी संघ ने ताली-थाली बजाकर धरना प्रदर्शन किया, रैली निकाली, जमकर नारेबाजी की, …ये है मांगें… जानिए…

जांजगीर-चाम्पा. जांजगीर में NHM कर्मचारी संघ ने ताली-थाली बजाकर धरना प्रदर्शन किया और कर्मचारियों ने रैली निकाली. इसके बाद एसडीएम को सीएम के नाम ज्ञापन सौंपा. इन कर्मचारियों के द्वारा नियमितीकरण, ग्रेड पे निर्धारण, मेडिकल अवकाश, पब्लिक हेल्थ कैडर की स्थापना और 27 फीसदी वेतन वृद्धि समेत 10 सूत्रीय मांग की जा रही है. कल 17 जुलाई को रायपुर में विधानसभा का घेराव किया जाएगा, जहां प्रदेश भर से NHM कर्मचारी शामिल होंगे.

 



इसे भी पढ़े -  ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल बनारी जांजगीर के विद्यार्थियों ने चित्तौड़गढ़, माउंट आबू एवं उदयपुर का शैक्षणिक भ्रमण किया...

NHM कर्मचारी संघ के प्रदेशाध्यक्ष अमित मिरी ने बताया कि 20 बरसों से कर्मचारी काम कर रहे हैं. सरकार बदलती रही, जनप्रतिनिधि मांग पूरी करने आश्वासन देते रहे, लेकिन इन बरसों से NHM कर्मचारियों की मांग पूरी नहीं हो रही है. इससे कर्मचारी काफी परेशान हैं. पहले भी मांग उठाई गई, 100 बार से ज्यादा बार ज्ञापन दिया गया, लेकिन मांग पूरी नहीं हुई है. आज धरना देकर थाली-ताली बजाते रैली निकाली गई. कल 17 जुलाई को रायपुर में विधानसभा का घेराव किया जाएगा. उन्होंने कहा है कि इसके बाद भी मांग पूरी नहीं हुई तो आगे उग्र आंदोलन किया जाएगा.

इसे भी पढ़े -  ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल बनारी जांजगीर के विद्यार्थियों ने चित्तौड़गढ़, माउंट आबू एवं उदयपुर का शैक्षणिक भ्रमण किया...

Related posts:

error: Content is protected !!