JanjgirChampa Arrest : आत्महत्या के लिए उत्प्रेरित करने के मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया गया, चाम्पा पुलिस की कार्रवाई

जांजगीर-चाम्पा. चाम्पा पुलिस ने आत्महत्या के लिए उत्प्रेरित करने के मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक रिमाण्ड पर भेज दिया है. आरोपी का नाम महेंद्र चंद्रा है और वह सक्ती जिले के ठठारी गांव का रहने वाला है.

 



पुलिस के मुताबिक, 28 मई को कुरदा गांव के खार में अज्ञात व्यक्ति की लाश पेड़ पर लटकी हुई मिली थी. इसके बाद पुलिस ने जांच की तो मृतक की पहचान ठठारी गांव निवासी धनेश्वर प्रसाद धोबी के रूप में हुई थी. पुलिस की आगे की जांच में पाया गया कि पड़ोसी महेंद्र चंद्रा, उसे पैसों को लेकर दबाव बनाता था, जिससे प्रताड़ित होकर धनेश्वर ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली थी. मामले में पुलिस ने अपराध दर्ज किया था और आरोपी महेंद्र को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेज दिया है.

इसे भी पढ़े -  Champa Death News : तालाब में डूबने से बुजुर्ग महिला की हुई मौत, पुलिस कर रही जांच

Related posts:

error: Content is protected !!