Sakti Big News : कुटराबोर गांव में तिरपाल के सहारे अंतिम संस्कार करने को ग्रामीण मजबूर, बारिश के वक्त ग्रामीणों की बढ़ जाती है मुश्किलें

सक्ती. जैजैपुर क्षेत्र के कुटराबोर गांव में मानवता को शर्मसार करने की वाली तस्वीर सामने आई है. यहां गांव में एक भी मुक्तिधाम नहीं है और ग्रामीण, तिरपाल के सहारे अंतिम संस्कार करने को मजबूर हैं. गांव में मुक्तिधाम नहीं होने की वजह से हर साल बारिश के समय लोगों की परेशानी बढ़ जाती है. उधर, अंतिम संस्कार के दौरान तिरपाल आग की चपेट में आकर जल भी गया.

 



इसे भी पढ़े -  Akaltara News : परिक्षेत्र स्तरीय महिला कबड्डी प्रतियोगिता में दिखा नारी शक्ति का दमखम, बनाहिल में गूंजा खेल का जुनून, श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय की छात्रा राजवी कंवर को बेस्ट रेडर चुना गया...

दरअसल, कुटराबोर गांव में अंतिम संस्कार करने के लिए एक भी मुक्तिधाम नहीं है. ठण्डी और गर्मी के मौसम में तो खुले में अंतिम संस्कार करने में कोई परेशानी नहीं होती, लेकिन बरसात के दिनों में ग्रामीणों को अंतिम संस्कार करने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है.

इसे भी पढ़े -  CG Big News : दशहरा और दीपावली के साथ ही शीतकालीन और ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित, स्कूल शिक्षा विभाग ने आदेश जारी किया...

Related posts:

error: Content is protected !!