JanjgirChampa Big News : कुथुर गांव में डायरिया के 10 मरीज मिले, स्वास्थ्य विभाग ने लगाया कैम्प, गांव पहुंचे अफसर…

जांजगीर-चाम्पा. नवागढ़ क्षेत्र के कुथुर गांव में डायरिया के 10 मरीज मिले हैं. गांव के अलग-अलग मोहल्ले में डायरिया के मरीज मिलने के बाद हड़कम्प है. यहां मौसम बदलने की वजह से डायरिया फैलने की आशंका है, क्योंकि डायरिया मरीज, अलग-अलग मोहल्ले में मिले हैं. इधर, 4 मरीज जिला अस्पताल में भर्ती है, वहीं पंचायत भवन में स्वास्थ्य विभाग ने कैम्प लगाया है और स्वास्थ्य अमला घर-घर सर्वे कर रहा है.

 



इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : चक्रवात और बारिश को देखते हुए कल 30 अक्टूबर को भी जिले के स्कूल बंद रहेंगे, कलेक्टर के निर्देश पर DEO ने आदेश जारी किया...

मामले की गम्भीरता को देखते हुए सीएमएचओ डॉ. मनोज बर्मन, डायरिया के नोडल अधिकारी डॉ. दीपक साहू, नवागढ़ बीएमओ डॉ. नरेश साहू पहुंचे और स्वास्थ्य अमला को बेहतर इलाज के लिए निर्देशित किया है. दूसरी ओर, पीएचई ने एहतियातन पानी सैम्पल लिया है. फिलहाल, गांव में कैम्प है और मरीजों का इलाज जारी है. 2 दिनों में संख्या बढ़ी है और आगे भी डायरिया मरीजों की संख्या बढ़ेगी तो समस्या बढ़ जाएगी.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : त्रैमासिक परीक्षा की प्रगति एवं आगामी शैक्षणिक कार्ययोजना की समीक्षा बैठक संपन्न, कमजोर विद्यार्थियों पर विशेष फोकस, बेहतर परीक्षा परिणाम के लिए अधिकारियों ने दिए निर्देश

Related posts:

error: Content is protected !!