Kisaan School : सक्ती जिले के दो गांव की 28 महिलाएं पहुंची बहेराडीह गांव के किसान स्कूल, नवाचार को देखकर खूब प्रभावित हुई, जमकर तारीफ की…

जांजगीर-चांपा. बहेराडीह गांव में स्थित वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू किसान स्कूल में चांपा के लेप्रोसी मिशन ट्रस्ट के माध्यम से सक्ती जिले के चरोदा और किरारी गांव की 28 महिलाएं भ्रमण के लिए पहुंची है और किसान स्कूल में हो रहे नवाचार, जैविक खेती, धरोहर, सहित अन्य सामग्री का अवलोकन किया है. यहां नवाचार और धरोहर की पुरानी चीजों देखकर महिलाएं काफी प्रभावित हुई.

 



यहां महिलाओं ने बताया कि किसान स्कूल में कृषि की पुरानी सामग्री, केला के रेशे से कपड़ा, अलसी के रेशे से कपड़ा, जैविक खेती, छत्तीसगढ़ की 36 भाजी, सहित अन्य नवाचार और पुरानी सामग्री को देखकर खूब बहुत खुश हुई. महिलाओं ने किसान स्कूल के प्रयास की सराहना की.

इसे भी पढ़े -  Champa Big Update : कुदरी बैराज में मिला था युवक का शव, मृतक युवक की हुई पहचान, चाम्पा पुलिस कर रही जांच...

वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू किसान स्कूल की सदस्य पुष्पा यादव ने बताया कि सक्ती जिले के चरोदा और किरारी गांव से 28 महिलाएं अवलोकन करने के लिए पहुंची. यहां महिलाओं को किसानों स्कूल के नवाचार, जैविक खेती सहित अन्य चीजों की जानकारी दी गई.

इसे भी पढ़े -  Champa Death News : तालाब में डूबने से बुजुर्ग महिला की हुई मौत, पुलिस कर रही जांच

Related posts:

error: Content is protected !!