Sheorinarayan Accident Death : दुरपा और कनस्दा के बीच 2 बाइक में जोरदार भिड़ंत होने से 1 व्यक्ति की हुई मौत, 1 घायल व्यक्ति को खरौद के CHC में कराया गया भर्ती, दूसरे को मामूली चोट आई

जांजगीर-चाम्पा. शिवरीनारायण थाना क्षेत्र के दुरपा और कनस्दा गांव के बीच में 2 बाइक में भिड़ंत होने से 1 व्यक्ति की मौत हो गई है. घायल 1 व्यक्ति को इलाज के लिए खरौद के CHC में भर्ती कराया गया है, वहीं 1 अन्य व्यक्ति को मामूली चोट आई है.



दरअसल, दो बाइक सवार व्यक्ति जा रहे थे. इस दौरान दुरपा और कनस्दा गांव पहुंचे थे कि दोनों के बीच में जोरदार भिड़ंत होने से केसला गांव के रोहित साहू की मौत हो गई, वहीं घायल केसला गांव के रहने वाले राजेश्वर को इलाज के लिए खरौद के CHC में भर्ती कराया गया है, वहीं एक अन्य व्यक्ति को मामूली चोट आई है. मामले में पुलिस द्वारा जांच की जा रही है.

इसे भी पढ़े -  Raigarh News : अतिक्रमणों पर राजस्व विभाग की बड़ी कार्यवाही, बड़े रामपुर में फेब्रिकेशन दुकान हटाकर भूमि कराई मुक्त, छातामुड़ा में अवैध सड़क को हटाकर नाले का प्रवाह किया गया बहाल, सांगीतराई में तोड़ी गई अवैध बाउंड्रीवाल, अभियान रहेगा सतत जारी...

error: Content is protected !!