Janjgir-Baloda Big News : नगर पंचायत बलौदा की अध्यक्ष के शिक्षक पति की शिकायत, कलेक्टर को सौंपा गया ज्ञापन…

जांजगीर-चाम्पा. बलौदा नगर पंचायत के अध्यक्ष श्रीमती कविता डहरिया के पति प्रवीण प्रताप डहरिया जो शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला ग्राम कथरीमाल विकासखण्ड करतला जिला कोरबा में शिक्षक के रूप मे पदस्थ हैं. उनके नगर पंचायत बलौदा में अनाधिकृत हस्तक्षेप और राजनीतिक गतिविधियों में शामिल होने की शिकायत जांजगीर-चांपा जिले के कलेक्टर जन्मेजय महोबे के की गई है. शिकायत के साथ उक्त क्रियाकलापों की फोटो भी संलग्न किया गया है, जिसमें प्रवीण डहरिया, जनसमस्या निवारण शिविर में भी मंच पर बैठे हुए दिखाई दे रहे हैं. यह शिकायत भाजपा मंडल अध्यक्ष निलेश गुप्ता एवं नगर पंचायत के उपाध्यक्ष कृष्ण कुमार सोनी के नेतृत्व में की गई है.

 



इसे भी पढ़े -  Janjgir Big Arrest : मनी लांड्रिंग के नाम पर डिजिटल अरेस्ट, फिर ट्रांसफर करा लिया 32 लाख, सीबीआई के नाम पर डराकर 24 घण्टे किया था डिजिटल अरेस्ट, अब आरोपी गिरफ्तार, पंजाब का है आरोपी...

मंडल अध्यक्ष नीलेश गुप्ता ने अकलतरा विधायक राघवेन्द्र सिंह पर भी आरोप लगाते हुए कहा है कि यह सब कार्य विधायक के संरक्षण में हो रहा है. स्वयं उनके द्वारा शासकीय शिक्षक पति को रायपुर उपमुख्यमंत्री अरुण साव के कार्यालय ले जाकर उससे नेतागीरी करवाया जाता है, जिसका फोटो सोसल मीडिया में डाला गया था तथा नगर पंचायत मे भी उसका सभी कर्मचारी एवं अधिकारी के समक्ष प्रत्यक्ष हस्तक्षेप किया जाता है. मौखिक रूप से हमने नगर पालिका अधिकारी को भी कई बार शिकायत की, लेकिन उनके द्वारा इस पर रोक नहीं लगाए जाने पर हम सभी कलेक्टर से इसकी लिखित एवं साक्ष्य के साथ शिकायत की गई है और इस पर उचित कार्रवाई की मांग भी की गई हैं.

इसे भी पढ़े -  CG Transfer News : 19 नायब तहसीलदारों का तहसीलदार के पद पर प्रमोशन, किन्हें, कहां-कहां मिली जिम्मेदारी... देखिए पूरी सूची...

शिकायतकर्ताओं में पार्षद राजकुमार कंवर, रामसेवक कुंभकार, राजकुमार सोनी, रतनबाई कुर्रे, पायल कटकवार, रेनू थवाईत, ऋषिकेश रात्रे, राजेश देवांगन बाबा, बेदकुमारी कौशिक एवं एल्डरमेन शिवाजी अग्रवाल, अमृत लाल देवांगन, अभिनेश सिंह ठाकुर, एवं बलौदा मंडल महामंत्री अनिल हरवंश उपस्थित रहे.

इसे भी पढ़े -  Champa Arrest : म्यूल अकाउंट के मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार, महिला समेत 2 आरोपी की पहले हो चुकी है गिरफ्तारी, चाम्पा पुलिस की कार्रवाई...

Related posts:

error: Content is protected !!