Akaltara Arrest : 4 लाख 20 हजार रुपये के गांजा तस्करी करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार, अकलतरा पुलिस की कार्रवाई

जांजगीर-चाम्पा. अकलतरा पुलिस ने रेलवे स्टेशन के पास से 4 लाख 20 हजार रुपये के गांजा तस्करी करने वाले 2 आरोपी नेपाल सिंह, प्रदीप सिंह को गिरफ्तार किया है और दोनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड में भेज दिया है. दोनों आरोपी, उड़ीसा के सम्बलपुर से गांजा खपाने ला रहे थे. मामले में पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ NDPS एक्ट 20 (B) के तहत कार्रवाई की है. गिरफ्तार दोनों आरोपी, नेपाल सिंह और प्रदीप सिंह मध्यप्रदेश के रहने वाले हैं.



इसे भी पढ़े -  Janjgir Thief CCTV : शिक्षक के सूने घर में हुई चोरी, जेवरात और 20 हजार नगद समेत 4 लाख की चोरी, CCTV में 2 बदमाश कैद...

दरअसल, अकलतरा पुलिस को सूचना मिली थी कि 2 लोगों के द्वारा गांजा की तस्करी की जा रही है. इस पर पुलिस ने अकलतरा रेलवे स्टेशन के पास घेराबंदी करके 2 आरोपी नेपाल सिंह, प्रदीप सिंह के कब्जे से सूटकेस और बैग से 20 किलो 820 ग्राम गांजा को जब्त करके दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया है.

इसे भी पढ़े -  Sakti News : सक्ती के दो निर्णायकों ने राष्ट्रीय कबड्डी परीक्षा में लिया भाग, परीक्षा में उत्तीर्ण होकर क्षेत्र का नाम किया रौशन

error: Content is protected !!