Janjgir : 3 युवकों ने एक युवक पर हमला किया, युवक को चोट आई, पुलिस कर रही जांच

जांजगीर-चाम्पा. जांजगीर के कचहरी चौक में 3 युवकों ने एक युवक पर हमला कर दिया. हमले से युवक धीरज देवांगन को चोट आई है, जिसका जिला अस्प्ताल में इलाज किया गया है. हमला करने वाले 3 आरोपी कमलेश देवांगन, राजू देवांगन और पंचराम पटेल के खिलाफ सिटी कोतवाली पुलिस ने एफआईआर दर्ज किया है. तीनों आरोपी, चाम्पा के रहने वाले हैं.

 



इसे भी पढ़े -  Kharod Pratibha Samman : वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू की स्मृति में 'प्रतिभा सम्मान समारोह एवं कॅरियर मार्गदर्शन' 16 सितंबर को, छग साहित्य अकादमी के अध्यक्ष और कलेक्टर सहित अन्य अतिथि होंगे शामिल...

दरअसल, युवकों में पुरानी रंजिश है और पहले भी विवाद हो चुका है. जांजगीर का युवक धीरज देवांगन, कचहरी चौक के पास गया था तो चाम्पा के 3 युवक कमलेश देवांगन, राजू देवांगन और पंचराम पटेल पहुंचे. यहां मारपीट करते हुए बाइक के साइलेंसर के प्लेट से हमला कर दिया. हमला से युवक को चोट आई है. मामले में पुलिस द्वारा जांच की जा रही है.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल में भव्य दीक्षारंभ समारोह संपन्न, जिसके जीवन में अनुशासन, उसके हाथ में भविष्य : कुलपति डॉ. चौहान, नए सफर की हँसी भरी शुरुआत, नवप्रवेशी छात्रों के स्वागत में सजा हास्य कवि सम्मेलन

Related posts:

error: Content is protected !!