Akaltara News : परसाही नाला गांव में ई-रिक्शा की बैटरी को अज्ञात चोर ने चोरी करने का किया प्रयास, घर वालों की सतकर्ता से चोरी टली, बाइक छोड़ भागा चोर

जांजगीर-चाम्पा. अकलतरा थाना क्षेत्र के परसाहीनाला गांव में अज्ञात चोर ने ई-रिक्शा की बैटरी को चोरी करने का प्रयास किया है. फिर मौके पर बाइक को छोड़कर अज्ञात भाग गया.

 



परसाहीबाना गांव के जगदीश पटेल ने बताया कि उसके घर में 25 अगस्त की देर रात को अज्ञात चोर, ई-रिक्शा की बैटरी चोरी करने का प्रयास कर रहा था. जब वह उसे देखा तो अज्ञात चोर मौके से भाग गया और बाइक क्रमांक CG 11 F 9774 को मौके पर छोड़ दिया. अज्ञात चोर की बाइक को अकलतरा पुलिस को सौंप दिया गया है. मामले में अज्ञात चोर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Baloda Big News : सड़क किनारे गड्ढे में शव मिलने का मामला, पहचान होने पर दफन शव को बाहर निकलवाया गया, जांच में जुटी बलौदा पुलिस...

Related posts:

error: Content is protected !!