Akaltara FIR : मधुवा गांव के सब स्टेशन में घुसकर ऑपरेटर से मारपीट कर शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न करने का मामला, शासकीय समान को क्षति पहुंचाने का किया गया प्रयास, सरपंच, उपसरपंच और पूर्व सरपंच सहित अन्य लोगों के खिलाफ केस दर्ज

जांजगीर-चाम्पा. अकलतरा थाना क्षेत्र के मधुवा सब स्टेशन में घुसकर ऑपरेटर के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है. पुलिस ने मामले में मारपीट करने वाले मधुवा के सरपंच, पूर्व सरपंच, उपसरपंच, शक्ति साहू सहित अन्य लोगों के खिलाफ पुलिस ने BNS की धारा 115(2), 296, 3(5), 324, 333, 351(2) के तहत जुर्म दर्ज किया है और जांच में जुटी हुई है.

 



पुलिस के मुताबिक, मधुवा सब स्टेशन के जेई दुर्गेश जाटवर ने बताया कि 8 अगस्त को मधुवा गांव के एक मोहल्ले में बिजली बंद होने से गांव के सरपंच, ग्रामीण और शक्ति साहू, सभी ने सब स्टेशन में घुसकर सब स्टेशन ऑपरेटर अयोध्या प्रसाद के साथ मारपीट की. शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न कर सामान को क्षतिग्रस्त करने की कोशिश की और बिजली आपूर्ति को बंद कर दिया.

इसे भी पढ़े -  Sakti News : कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन ने प्रशासनिक दृष्टिकोण से जिले में पदस्थ राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के कार्य विभाजन में किया आंशिक संशोधन, तत्काल प्रभाव से आदेश किया गया जारी...

इसी तरह 22 अगस्त को दोबारा मधुवा में ट्रांसफार्मर खराब होने पर गांव के उपसरपंच अंशु ठाकुर, पूर्व सरपंच अजय साहू और ग्रामीण ने सब स्टेशन में घुसकर ऑपरेटर भूपेश डोंगरे के साथ मारपीट की थी. शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न कर बिजली आपूर्ति को बंद करवा दिया था. फिलहाल, मामले में अकलतरा पुलिस ने केस दर्ज किया है और जांच में जुटी हुई है.

इसे भी पढ़े -  Champa Arrest : युवक पर प्रेमिका ने एसिड फेंका, युवक का हाथ जला, आरोपी प्रेमिका गिरफ्तार, चाम्पा पुलिस ने एसिड बेचने वाले दुकानदार को भी गिरफ्तार किया...

Related posts:

error: Content is protected !!